Azhan 'Aajiz'

Top 10 of Azhan 'Aajiz'

    मीर जैसे बोल बोलूँ जॉन जैसी शा'इरी मैं
    हो ये अन्दाज़े-बयाँ ग़ालिब सा फिर इक़बाल सा मैं
    Azhan 'Aajiz'
    2 Likes
    तुझे रास्तों का पता न था मुझे मंज़िलों की ख़बर नहीं
    तिरा वाक़िआ कोई और था मिरा हादसा कोई और है
    Azhan 'Aajiz'
    1 Like
    वतन की हो रही अब तो तिजारत है
    मियाँ सौदा-गरों पर अब खिलाफ़त है

    परेशाँ सब हैं ऐसी अब हुकूमत है
    उजाले में भी इतनी यार ज़ुल्मत है

    समझते ही नहीं नादान देखो तो
    कि फैलाई सियासत ने ही नफ़रत है

    हमारे पास बस ये ही है ले लो तुम
    मुहब्बत है मुहब्बत है मुहब्बत है

    मैं सच तो बोल दूँ पर मसअला ये है
    कि मेरी जान को आनी मुसीबत है

    ज़माना घूम आ जाते हो हम पर ही
    बताओ हम से क्या तुम को अदावत है

    सदाएँ दे रही है मुल्क की मिट्टी
    किसी में बाक़ी क्या अब भी सदाक़त है

    चले आओ भला तुम अब तो अहले-हक़
    वतन को अब तुम्हारी ही ज़रूरत है
    Read Full
    Azhan 'Aajiz'
    1 Like
    ख़ूब-सूरत है चमन वो जिस चमन में तितलियाँ हैं
    दोस्त जन्नत जैसा है घर जिस भी घर में बेटियाँ हैं

    है उदासी बस इसी की एक भाई को कि 'आरिज़'
    क्यूँँ लिखीं तक़दीर में बहनों से इतनी दूरियाँ हैं
    Read Full
    Azhan 'Aajiz'
    3 Likes
    तुम सेे बिछड़ा तो किधर जाऊँगा
    मय-कदों के मैं नगर जाऊँगा

    मरहला ये है उदासी का अब
    ख़ुश हुआ यार तो मर जाऊँगा

    आसमाँ मैं मुझे रहने दो तुम
    शाम ढलते ही उतर जाऊँगा

    यार आवाज़ लगाए कोई
    मैं यहीं यार ठहर जाऊँगा

    देखिए हाल मिरा ऐसा है
    अब इसी तौर ही मर जाऊँगा
    Read Full
    Azhan 'Aajiz'
    1 Like
    न की उम्मीद मैं ने इस लिए भी
    कि उम्मीदें सितम ढाती हैं मुझ पे

    नहीं अब ख़ाब कोई देखता हूँ
    कि ताबीरें सितम ढाती हैं मुझ पे
    Read Full
    Azhan 'Aajiz'
    1 Like
    ग़मों की दवा दो मुझे अब
    ज़रा तुम दुआ दो मुझे अब

    किया जुर्म मैं ने अगर ये
    यहीं फिर सज़ा दो मुझे अब

    छुपाओ नहीं राज़दाँ कुछ
    हक़ीक़त बता दो मुझे अब

    मुझे वो मुहब्बत मिले भी
    उसी का पता दो मुझे अब

    सुकूँ है किधर अब यहाँ पर
    ज़रा सा दिखा दो मुझे अब

    बुरा यार जो लग रहा हूँ
    इसी पल मिटा दो मुझे अब
    Read Full
    Azhan 'Aajiz'
    2 Likes
    लगाई है सियासत ने वतन में आग नफ़रत की
    चला दे तू ख़ुदाया जो हवाएँ हैं मुहब्बत की

    दिखाते हैं हुक़ूमत की हमें ताक़त यहाँ अपनी
    दिखा वो तू ज़रा ताक़त ख़ुदा अपनी हुक़ूमत की
    Read Full
    Azhan 'Aajiz'
    1 Like
    ख़ुद को यहाँ अपना सहारा कर लिया है दोस्तों
    हम ने जहाँ से अब किनारा कर लिया है दोस्तों
    Azhan 'Aajiz'
    3 Likes
    मैं यहाँ कुछ शोर करना चाहता हूँ
    ख़ामुशी से अब उभरना चाहता हूँ
    Azhan 'Aajiz'
    1 Like

Top 10 of Similar Writers