AYUSH SONI

Top 10 of AYUSH SONI

    मातम फ़रेब ज़ख़्म ग़म-ओ-रंज औ ज़हर
    ज़ालिम बता ये आशिक़ी ने और क्या दिया
    AYUSH SONI
    1 Like
    कि बज़्म-ए-यार में भी आजकल शामिल नहीं होता
    बिना तेरे मिरा ये दिल भी मेरा दिल नहीं होता

    समझ जाता अगर वो इश्क़ में कुछ बेबसी मेरी
    वो मेरा हम सेफ़र होता मिरा क़ातिल नहीं होता
    Read Full
    AYUSH SONI
    3 Likes
    तेरी यादों का बता मैं क्या करूँँ
    रोज़ आ-आकर सताती हैं मुझे
    AYUSH SONI
    3 Likes
    तुम्हारे साथ था जब तक, वहीं गलियों में रहता था
    सुना है अब, रक़ीबों ने तुम्हारा घर नहीं देखा
    AYUSH SONI
    2 Likes
    मुहब्बत की कोई रंगीन चाहत भी नहीं तुम सेे
    कोई ग़ैरत नहीं तुम सेे कि हसरत भी नहीं तुम सेे

    मुझे यूँँ छोड़ कर जाते हुए इतना कहा उस ने
    शिकायत भी नहीं तुम सेे मोहब्बत भी नहीं तुम सेे
    Read Full
    AYUSH SONI
    2 Likes
    गर मुझे भी मार देना चाहते हो
    पहले मेरी ख़्वाहिशों को मार देना
    AYUSH SONI
    2 Likes
    बता तू ही ज़रा सी बात में क्यूँँ छोड़ दें तुझ को
    तेरा झगड़ा नया है पर मिरा रिश्ता पुराना है
    AYUSH SONI
    2 Likes
    यहाँ पहले कभी ऐसा कोई मंज़र नहीं देखा
    कि मैं ने आसमाँ देखा मगर छू कर नहीं देखा

    शिकायत ये नहीं मुझ को कि उस ने साथ छोड़ा है
    गिला इतना कि उस ने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा

    ये जिम्मेदारियों ने इस क़दर से बाँध रक्खा है
    बहुत दिन हो गए है मैं ने अपना घर नहीं देखा

    ज़रा सा तुम ठहर जाओ तो जी भर देख लूँ तुम को
    कि मैं ने चाँद देखा है मगर शब भर नहीं देखा
    Read Full
    AYUSH SONI
    5 Likes
    कमाने का कोई ज़रिया नहीं होती ये फनकारी
    मगर फ़ाक़े बिता कर कोई शाइ'र जी नहीं सकता
    AYUSH SONI
    6 Likes
    ये रिश्ते को बचाने के लिए क्या-क्या नहीं करता
    मेरे जैसा यहाँ कोई कभी वा'दा नहीं करता

    अगर तू छोड़ भी जाए तो तुझ को याद आऊँगा
    यहाँ कोई तुझे मेरी तरह सज्दा नहीं करता

    ये तक़दीर-ए-मुहब्बत में मिली बस हिज्र की रातें
    ख़ुदा जो भी अता करता है अब अच्छा नहीं करता

    अदम-मौजूदगी में भी उसे ही याद करता हूँ
    अगर वो साथ होता तो भला मैं क्या नहीं करता

    फलाँ की बात करते हो तो मैं इक बात कहता हूँ
    जो तुम सेे इश्क़ करता है मेरे जितना नहीं करता
    Read Full
    AYUSH SONI
    2 Likes

Top 10 of Similar Writers