Ravi 'VEER'

Top 10 of Ravi 'VEER'

    उसे लगता रहा बस वक़्त काटा जा रहा है पर
    मुझे बातों ही बातों में मुहब्बत हो गई उस सेे
    Ravi 'VEER'
    4 Likes
    उस लड़के की बाँहों में वो लड़की देख रहे हो ना
    उस को बाहों में ले कर इक बार बहुत रोया था मैं
    Ravi 'VEER'
    3 Likes
    डर मुझे मेरी मुहब्बत एक दिन खो जाएगी
    यार मुझ को लग रहा वो ग़ैर की हो जाएगी

    मैं सभी वादे पुराने ही निभाते जाऊँगा
    और वो जा कर किसी की बाँह में सो जाएगी
    Read Full
    Ravi 'VEER'
    8 Likes
    कब करे ये दिल मुहब्बत
    नौकरी दिन खा रही है
    Ravi 'VEER'
    5 Likes
    जुर्म में शामिल रहेंगे खिड़कियाँ, दीवार, छत
    और फिर औरत की अस्मत कुंडियाँ ले जाएंगी
    Ravi 'VEER'
    4 Likes
    इन आँखों को ताजमहल क्या भाएगा
    इन आँखों ने उस का चेहरा देखा है
    Ravi 'VEER'
    5 Likes
    जीवन भी मिट्टी का एक खिलौना है
    इक दिन तो सब को ही रुख़सत होना है

    आज बिता लो हँसते गाते तुम यारों
    किस ने जाना कल को क्या-क्या होना है
    Read Full
    Ravi 'VEER'
    1 Like
    डगर मुश्किल मगर है हौसले पुरज़ोर सीने में
    रगों में रक्त है उबला मचा है शोर सीने में

    सफ़र में मुश्किलें क्या ख़ाक रोकेगी मेरा रस्ता
    नज़र में मंज़िलें और आग है घनघोर सीने में
    Read Full
    Ravi 'VEER'
    8 Likes
    रात भर तुम तो सुकूँ की नींद में सोते रहे
    पर सुकूँ की धज्जियाँ मैं ने उड़ाईं रात भर
    Ravi 'VEER'
    2 Likes
    लोग कहते है कि ज़हर होता है इश्क़
    फिर भी हमें हर पहर होता है इश्क़

    हमें इश्क़ ख़ुदा की इबादत लगती है कभी
    कभी लगा, ख़ुदा का कहर होता है इश्क़
    Read Full
    Ravi 'VEER'
    2 Likes

Top 10 of Similar Writers