Saif Dehlvi

Top 10 of Saif Dehlvi

    दुख दर्द हैं जितने भी वो सब कर के किनारे
    बैठेंगे हम और आप समुंदर के किनारे
    Saif Dehlvi
    1 Like
    ऐसा तो नहीं है कि ज़माना नहीं बदला
    आ देख मगर तेरा दिवाना नहीं बदला

    जो बात हक़ीक़त थी वही बात बताई
    पाने के लिए दाद फ़साना नहीं बदला

    शायद वो मुलाक़ात को आ जाए किसी रोज़
    ये सोच के ही मैं ने ठिकाना नहीं बदला
    Read Full
    Saif Dehlvi
    2 Likes
    बुरी नज़र से न देखो ज़माने वालों हमें
    हमें भी रब ने बनाया है जो बनाया है
    Saif Dehlvi
    2 Likes
    लाख समझाते रहें उस को ज़माने वाले
    आदमी कुछ न करे दिल पे असर होने तक
    Saif Dehlvi
    2 Likes
    इन आँखों ने मेरी जब से आप की आँखें देखी हैं
    भूल गईं हैं मैख़ाने को कौन सा रस्ता जाएगा
    Saif Dehlvi
    2 Likes
    लगने लगी हैं ऐसी मुझे प्यार की बातें
    जैसी हैं मेरे देश की सरकार की बातें

    ऐ बिछड़े हुए यार तू आया है बहुत याद
    जब जब कहीं पे छेड़ी गईं यार की बातें

    हो जाऍं मुरीद आप भी ऐ हज़रत ए नासेह
    जो छेड़ दूँ उन के लब ओ रुख़्सार की बातें

    लेना ही नहीं था जो मुझे वो भी ख़रीदा
    कुछ इस तरह प्यारी थीं दुकाँ दार की बातें
    Read Full
    Saif Dehlvi
    2 Likes
    सब रंज ओ ग़म भी गुम थे जब मिरे साथ तुम थे
    वो दौर था हमारा कितना हँसी ख़ुशी का
    Saif Dehlvi
    2 Likes
    कौन है तेरे सिवा किस का सहारा है मुझे
    जाने वाले तू मेरी जान से प्यारा है मुझे

    फ़ासला मुझ से न कर इतनी गुज़ारिश है मेरी
    फ़ैसला जो भी है तेरा वो गवारा है मुझे
    Read Full
    Saif Dehlvi
    2 Likes
    कैसे पा सकते हैं आराम मोहब्बत वाले
    ख़ास कर वो जो हों नाकाम मोहब्बत वाले

    ये अलग बात के नाकाम ए मोहब्बत हूँ मगर
    सब को देता हूँ मैं पैग़ाम मोहब्बत वाले
    Read Full
    Saif Dehlvi
    2 Likes
    मिरा इलाज अगर चारा-गर के पास नहीं
    यक़ी है रब पे मुझे मैं जरा उदास नहीं

    हमारे दिल को तिरी रूह से मोहब्बत है
    हमारे इश्क़ में शामिल बदन की प्यास नहीं

    यहाँ के लोग तो अब ख़ून पीने वाले हैं
    यहाँ किसी को भी पानी की कोई प्यास नहीं

    न जाने क्यूँ मुझे दिन-रात याद आता है
    वो जिस का साया भी अब मेरे आस-पास नहीं

    नसीब वाले हो जो तुम ने पा लिया उस को
    ये इश्क़ सैफ मियाँ हर किसी को रास नहीं
    Read Full
    Saif Dehlvi
    1 Like

Top 10 of Similar Writers