नाराज़गी हज़ार हो उस बे-वफ़ा के साथ
लेकिन है इश्क़ फिर भी उसी दिल-रुबा के साथ
क़ासिद न पूछ आज मेरी बेबसी का हाल
आई थी ज़िंदगी मुझे मिलने क़ज़ा के साथ
बस इस लिए अज़ीज़ है बाद-ए-सबा हमें
आती है उस की याद भी बाद-ए-सबा के साथ
यूँँ ही नहीं गिरी है मेरे आशियाँ पे बर्क़
साज़िश हुई है अब्र की कुछ तो हवा के साथ
गर जानते कि इश्क़ ठहर जाएगा गुनाह
हरगिज़ न दिल लगाते किसी पारसा के साथ
मुश्ताक़ फिर चले हो उसी मय-कदे को तुम
शायद कि फिर मिले हम उसी आश्ना के साथ
Read Full