Shoonya Shrey

Top 10 of Shoonya Shrey

    सब दुखों का ये समुंदर पार होगा जब, सभी
    आफ़तों के पत्थरों पर नाम होगा राम का
    Shoonya Shrey
    1 Like
    हद की भी इक हद होती है
    लेकिन तुम हो हद से बेहद
    Shoonya Shrey
    1 Like
    हमेशा शे'र के ही हाथ में होता है सब जंगल
    ये सत्ता भी हमेशा कातिलों के हाथ होती है

    छुड़ाया हाथ पत्ते ने मगर इल्जाम पेड़ों पर
    ये दुनिया भी हमेशा जुल्मियों के साथ होती है
    Read Full
    Shoonya Shrey
    1 Like
    अगर हम साथ में होते तो ये होता औ वो होता
    ये सब कुछ भी तभी होता अगर हम साथ में होते
    Shoonya Shrey
    1 Like
    ग़ैर नहीं है कोई उस का जान लो तुम
    जिस की आँखों में देखे वो उस का है
    Shoonya Shrey
    3 Likes
    तुम को अच्छा लगता है तो तुम रख लो
    ऐसा कह कर मैं ने सब कुछ खोया है
    Shoonya Shrey
    1 Like
    सिर थोड़ा सा यार झुकाना पड़ता है
    उस को आख़िर यार मनाना पड़ता है

    चाहे वो कितनी भी कर ले रुस्वाई
    उस की ख़ातिर वापस आना पड़ता है
    Read Full
    Shoonya Shrey
    1 Like
    अच्छा ख़ासा उठता गिरता चलता था
    तुम ने 'उड़ सकते हो' कह मरवा डाला
    Shoonya Shrey
    1 Like
    ज़रा सा कश्मकश में हूँ ज़मीं पर देख कर तुझ को
    फ़लक पर यार तुझ को तो चमकना चाहिए था ना
    Shoonya Shrey
    2 Likes
    अच्छा ही है बिंदी है इक हिंदी में
    वर्ना तुम को कैसे 'सुंदर' लिखता मैं
    Shoonya Shrey
    2 Likes

Top 10 of Similar Writers