दिल से कैसा है ये मालूम नहीं, पर वो शख़्स
    शक्ल से साहिब-ए-ईमान नज़र आता है
    Mohammad Aquib Khan
    3 Likes
    कुछ मुसव्विर हैं जो ता'बीर बना देते हैं
    देख मुझ को तेरी तस्वीर बना देते हैं

    फ़क्र कैसे न करें बाज़ु-ए-हिम्मत पर हम
    लोहा पिघला के ये शमशीर बना देते है

    पूछे जब भी कोई जन्नत के मआ'नी हम से
    हम वहाँ नक़्शा-ए-कश्मीर बना देते है
    Read Full
    Mohammad Aquib Khan
    2 Likes
    आशिक़-ए दीन-ए-ग़ज़ल के लिए कु़रआँ है वो
    अब जिसे मीर का दीवान कहा जाता है
    Mohammad Aquib Khan
    3 Likes
    मेरे माँ बाप अनपढ़ हैं मगर वो
    मेरे चेहरे को पढ़ना जानते हैं
    Mohammad Aquib Khan
    29 Likes
    रक़्स करते हैं सारे बंदर हैं
    वो जो ऊपर है ना मदारी है
    Mohammad Aquib Khan
    3 Likes
    कभी सहराओं में भी बारिश हो
    वो भी देखें कभी मुझे छत से
    Mohammad Aquib Khan
    3 Likes
    तुम अपना दीन दिखाओ उसे, मोहब्बत भी
    गले लगाओ मगर पहले तुम सलाम करो
    Mohammad Aquib Khan
    2 Likes
    छीन कर हक़ किसी का जश्न-ए-बहारा कर लें
    इस सेे बेहतर है दो रोटी पे गुज़ारा कर लें

    एक लम्हे को सही रेत पे तो आती है
    हम समुंदर से भला कैसे किनारा कर लें

    डूबना तैरना सब आप के ही ऊपर है
    आप गर चाहें तो तिनके को सहारा कर लें

    जिस्म से जान कभी भी जुदा हो सकती है
    इस लिए केहते है आओ के कफारा कर लें

    क्या ज़रूरी है के हर रात सितारे आएँ
    रौशनी के लिए जुगनू से शरारा कर लें

    मेरा माज़ी मेरे अमरोज़ का भी है दुश्मन
    और वो कहते हैं के इश्क़ दुबारा कर लें
    Read Full
    Mohammad Aquib Khan
    1 Like
    किसी के वास्ते मुश्किल किसी का आसरा दरिया
    मेरी मंज़िल किनारा है मेरा है रास्ता दरिया

    मेरा कोई नहीं है जो मुझे ग़म में दिलासा दे
    यहीं दरिया निकलता है यहीं फिर सूखता दरिया

    तिलिस्मी तुम इशारे कर बुलाओ ना मुझे ऐसे
    मेरा दिल मोम-सा है और मोहब्बत आग का दरिया

    तुम्हारा ही सिला जानम नदी में जो रवानी है
    कभी उस ओर जाना तुम तुम्हें देगा दुआ दरिया

    तेरे बस एक कहने पर सभी को छोड़ आए हम
    मगर अब याद आता है मेरा लश्कर मेरा दरिया

    तुम्हारे बिन हमारा घर बसाना ऐसा है जैसे
    सलाम ए आख़िरी कर के समुंदर में मिला दरिया
    Read Full
    Mohammad Aquib Khan
    1 Like
    मेरे टूटे दिल को ज़रा हौसला दो
    हुनर आशिक़ी का मुझे तुम सिखा दो

    भले शौक से तुम अयादत करो पर
    मुझे होश आए ना ऐसी दवा दो

    वो बातें पुरानी, पुराना बहाना
    यक़ीं आए मुझ को नया फलसफा दो

    के मंज़िल को मेरी भले ना चलो तुम
    मुझे लौट जाने का पर रास्ता दो

    दिया मेरे दिल का तुम्हीं से है रौशन
    ये तुमपर ही छोड़ा जला दो बुझा दो

    इन आँखों की बीनाई मुमकिन है लौटे
    के चेहरे से आँचल ज़रा सा हटा दो

    हमारे सुखन कितने हो जाएँ मीठे
    अगर तुम हमारी ग़ज़ल गुनगुना दो

    तेरा लम्स है जैसे नेमत ख़ुदा की
    दरख़्त ए जिगर की ये शाखें हिला दो

    तुम्हारी इबादत कहाँ हम ने कम की
    हमारे भी हक में कभी फ़ैसला दो

    तुम्हारे सितम भी ख़ुशी से सहेंगे
    सज़ा दो, मिटा दो या चाहे दग़ा दो
    Read Full
    Mohammad Aquib Khan
    1 Like

Top 10 of Similar Writers