Akshay Sopori

Top 10 of Akshay Sopori

    मैं ने फूलों को भी चूम कर देखा है
    उन लबों सा कहीं ज़ाइक़ा ही नहीं
    Akshay Sopori
    0 Likes
    मेरे बारे में कहता फिरता है यही सब सेे
    लड़का ठीक है लेकिन चूमता ज़्यादा है
    Akshay Sopori
    1 Like
    हुई थी लाख कोशिश बच निकलने की
    कभी निकले नहीं दिल से नहीं निकले
    Akshay Sopori
    0 Likes
    तुम जो पत्थर दिल हो पत्थर फेंकते जाओ न हम पर
    हम जो दिल-जू हैं तुम्हारे दिल को रखना चाहते हैं
    Akshay Sopori
    1 Like
    बहता जो दरिया होता है
    तुझ सा ही मीठा होता है

    ख़ुदस बातें करता हूँ मैं
    मूड तभी अच्छा होता है

    नाम सभी के याद हुए हैं
    चेहरा बस तेरा होता है

    इश्क़ नहीं है खेल नयन का
    इश्क़ सुनो अंधा होता है

    देखो ज़्यादा शक करने से
    लोगों में झगड़ा होता है

    मुझ को होंठ बता देते हैं
    तू ने जब लड़ना होता है

    दीवारें थी बहरी घर की
    खुल के अब रोना होता है

    लड़की तू आसान नहीं पर
    मुश्किल में लड़का होता है

    हम को ख़ुद मालूम नहीं है
    हम ऐसों का क्या होता है
    Read Full
    Akshay Sopori
    1 Like
    दिल लगाने से ये दिल डरता नहीं है
    मेरा दिल इस बात से डरता बहुत है
    Akshay Sopori
    2 Likes
    बात क्या करोगी अब बैठ कर अकेले में
    मस'अले तो सारे लिख कर बता चुका हूँ मैं
    Akshay Sopori
    1 Like
    अज़ल से चाँद ही मेरी नज़र में है
    सितारे साथ बस चलते सफ़र में है

    सरल होता अगर दिल सोचता होता
    मगर दोनों ही पहलू अपने सर में है
    Read Full
    Akshay Sopori
    1 Like
    तिरे बच्चे है बेअदब कितने मौला
    तिरे बच्चों से ही नसब पूछते है
    Akshay Sopori
    2 Likes
    तजस्सुस है कि उन दो आँखोंँ में ऐसा रखा क्या है
    शनावर अच्छे अच्छे डूब के जिन
    में आ जाते हैं
    Read Full
    Akshay Sopori
    1 Like

Top 10 of Similar Writers