छोड़ कर मत जाओ मुझ को यार रुसवा मत करो
    इश्क़ में हाथों से मेरे दिल पे हमला मत करो
    Danish Balliavi
    9 Likes
    मैं ने किसी भी शख़्स को धोखा दिया नहीं
    सब लोग जानते हैं कि मैं बे-वफ़ा नहीं

    अब दर्द बढ़ रहा है मुहब्बत की चोट से
    अफ़सोस अस्पताल में इस की दवा नहीं

    बर्बाद हो चुका हूँ मगर ये तो बात है
    ज़िंदा है इश्क़ मेरा अभी तक मरा नहीं

    चाहत में तू ने जब से मुझे अलविदा कहा
    मैं ने दुबारा दिल ये किसी को दिया नहीं

    हर बार याद कर के तुझे मुस्कुराता हूँ
    'दानिश' की याद से ऐ सनम तू जुदा नहीं
    Read Full
    Danish Balliavi
    18 Likes
    किसी ने सच ही कहा है कि हादसा होगा
    भरोसा जिस पे है मुझ को वो बे-वफ़ा होगा

    तुम्हें ही सोच के लाखों मैं शे'र कहता हूँ
    तुम्हें न सोचूँ तो फिर मेरा हाल क्या होगा

    मिरी जगह पे रक़ीबों से प्यार मत करना
    नहीं तो यार यहाँ सिर्फ़ मसअला होगा

    अगर यूँँ लौट भी आओगे इश्क़ में फिर से
    क़ुबूल करने में तुम को न कुछ बुरा होगा

    जफ़ा भी साथ मिरे किस ने पहले की 'दानिश'
    ज़रूर रब की अदालत में फ़ैसला होगा
    Read Full
    Danish Balliavi
    18 Likes
    हाल-ए-दिल तुम को हम सुनाएँगे
    अपना ग़म भी तुम्हें दिखाएँगे
    Danish Balliavi
    7 Likes
    तू ने मुझ को बहुत रुलाया है
    ग़ैर को तू ने बस हँसाया है
    Danish Balliavi
    6 Likes
    मेरी जानेमन है तू यूँँ जाने जिगर
    रब न करे लग जाए तुझ को मेरी नज़र
    Danish Balliavi
    6 Likes
    मेरी जाने जाँ ये तेरे चेहरे पे जो नूर है
    जान मेरी सब दु'आओं का ही ये क़ुसूर है
    Danish Balliavi
    5 Likes
    मुझे मालूम है ये फ़न बहुत अच्छा दिखाया है
    मिरे महबूब को अल्लाह ने दिलकश बनाया है
    Danish Balliavi
    4 Likes
    मेरे दिल तेरे दिल की जान ये तिरंगा है
    मेरे मुल्क भारत की शान ये तिरंगा है
    Danish Balliavi
    7 Likes
    टूट कर मेरा दिल ये बिखर जाएगा
    तू न होगा तो दानिश ये मर जाएगा
    Danish Balliavi
    7 Likes

Top 10 of Similar Writers