Harsh Raj

Top 10 of Harsh Raj

    किसी ने पूछा ये जो है मुहब्बत कैसी होती है
    निकाली पर्स से तस्वीर तेरी दिखला दी उस को
    Harsh Raj
    1 Like
    ज़रा सी आँच से ये टूट जाएगा
    तुम्हें क्या ही पता है हाल-ए-दिल मेरा
    Harsh Raj
    1 Like
    किसी को हो कोई भी मर्ज़ सब को कहता फिरता हूँ
    श़िफा का राज़ तेरे नाम की दवा ज़रूरी है
    Harsh Raj
    0 Likes
    देख लेना तुझ को पक्का छोड़ देगा
    पेड़ खाना ले के पत्ता छोड़ देगा

    तुम समझते हो वो आँखें देखता है
    देख कर ख़ुद को वो शीशा छोड़ देगा

    हिचकिचाओ मत उसे साथी बनाओ
    तेरी ख़ातिर जो ज़माना छोड़ देगा

    अब हर इक चीज़ों पे मत टोको उसे तुम
    वरना वो सब सच बताना छोड़ देगा
    Read Full
    Harsh Raj
    0 Likes
    आज तो सब गिले भूल जाओ
    ईद तुम को मुबारक हो जानाँ
    Harsh Raj
    1 Like
    बिल्ली ने रस्ता काटा तो मेरे लिए अच्छा हुआ
    जो काम था वो तो नहीं दीदार पर उन का हुआ
    Harsh Raj
    1 Like
    मेरा जो भी है सबब-ए-ग़म तू ही है
    और उस पे ये सितम मरहम तू ही है

    हो मेरी कितनों से भी बातें हुआ क्या
    एक ही है पर मेरा हमदम तू ही है
    Read Full
    Harsh Raj
    2 Likes
    अलग तुम बेवफ़ाओं की वकालत है
    हमारी फिर किधर कैसी अदालत है

    अगर ये है समझदारी जो तुझ में है
    तो मुझ को गर्व है मुझ में जहालत है
    Read Full
    Harsh Raj
    1 Like
    हमेशा ही बड़ी प्यारी बहुत अच्छी
    कभी ग़ुस्सा नहीं दादी बहुत अच्छी

    डरा था ख़्वाब में सो आके दादी ने
    सुनाई ख़्वाब में लोरी बहुत अच्छी

    थकी थी बोल से वो खेलकर फिर भी
    वो मेरे साथ फिर खेली बहुत अच्छी

    किसी जिद को मेरी वो मानती थी जब
    मैं कहता था मेरी बच्ची बहुत अच्छी

    कोई भी मर्ज़ हो सकती नहीं मुझ को
    ख़ुदा बन उस ने मालिश की बहुत अच्छी
    Read Full
    Harsh Raj
    1 Like
    दिल से मुझे उस को भुलाना है अभी
    सो फूल इक प्यारा लगाना है अभी

    कुछ ऐसे उस ने तोहफा माना नहीं
    ये गिफ़्ट रक्खो घर में जाना है अभी

    होता नहीं अब सब्र शब है ये तो क्या
    खोलो ये खिड़की मुझ को आना है अभी

    बातें छुपाना बंद कर दो हर्ष तुम
    इज़हार करने का ज़माना है अभी

    हम ही मनाएंगे भी पर पहले तो
    इक नाम से उस को जलाना है अभी
    Read Full
    Harsh Raj
    0 Likes

Top 10 of Similar Writers