मुझ से नफ़रत है अगर उस को तो इज़हार करे
    कब मैं कहता हूँ मुझे प्यार ही करता जाए
    Iftikhar Naseem
    32 Likes
    तेरी आँखों की चमक बस और इक पल है अभी
    देख ले इस चाँद को कुछ दूर बादल है अभी

    आँख तो ख़ुद को नए चेहरों में खो कर रह गई
    दिल मगर उस शख़्स के जाने से बोझल है अभी

    अब तलक चेहरे पे हैं तूफ़ाँ गुज़रने के निशाँ
    तह में पत्थर जा चुका पानी पे हलचल है अभी

    तू तो उन का भी गिला करता है जो तेरे न थे
    तू ने देखा ही नहीं कुछ भी तू पागल है अभी

    कर गया सूरज मुझे तन्हा कहाँ ला कर 'नसीम'
    क्या करूँँ मैं रास्ते में शब का जंगल है अभी
    Read Full
    Iftikhar Naseem
    0 Likes
    अपना सारा बोझ ज़मीं पर फेंक दिया
    तुझ को ख़त लिक्खा और लिख कर फेंक दिया

    ख़ुद को साकिन देखा ठहरे पानी में
    जाने क्या कुछ सोच के पत्थर फेंक दिया

    दीवारें क्यूँँ ख़ाली ख़ाली लगती हैं
    किस ने सब कुछ घर से बाहर फेंक दिया

    मैं तो अपना जिस्म सुखाने निकला था
    बारिश ने फिर मुझ पे समुंदर फेंक दिया

    वो कैसा था उस को कहाँ पर देखा था
    अपनी आँखों ने हर मंज़र फेंक दिया
    Read Full
    Iftikhar Naseem
    1 Like
    अपनी मजबूरी बताता रहा रो कर मुझ को
    वो मिला भी तो किसी और का हो कर मुझ को

    मैं ख़ुदा तो नहीं जो उस को दिखाई न दिया
    ढूँढ़ता मेरा पुजारी कभी खो कर मुझ को

    पा लिया जिस ने तह-ए-आब भी अपना साहिल
    मुतमइन था मिरा तूफ़ान डुबो कर मुझ को

    रेग-ए-साहिल पे लिखी वक़्त की तहरीर हूँ मैं
    मौज आए तो चली जाएगी धो कर मुझ को

    नींद ही जैसे कोई कुंज-ए-अमाँ है अब तो
    चैन मिलता है बहुत देर से सो कर मुझ को

    फ़स्ल-ए-गुल हो तो निकाले मुझे इस बर्ज़ख़ से
    भूल जाए न तह-ए-संग वो बो कर मुझ को
    Read Full
    Iftikhar Naseem
    2 Likes
    तमाम उम्र सफ़र का समर मिलेगा मुझे
    पस-ए-उफ़ुक़ ही कहीं अब तो घर मिलेगा मुझे

    ये किस लिए मैं ख़ला-दर-ख़ला भटकता हूँ
    वो कौन है जो मिरा चाँद पर मिलेगा मुझे

    मिला न जिस के लिए घर का नर्म गर्म सुकून
    यहीं कहीं वो सर-ए-रहगुज़र मिलेगा मुझे

    अज़ाब ये है कि तन्हा कटेगी उम्र तमाम
    सफ़र के बा'द कोई हम-सफ़र मिलेगा मुझे

    कहीं दिखाई न दे काश छोड़ने वाला
    कहूँगा क्या मैं उसे अब अगर मिलेगा मुझे
    Read Full
    Iftikhar Naseem
    0 Likes
    न जाने कब वो पलट आएँ दर खुला रखना
    गए हुए के लिए दिल में कुछ जगह रखना

    हज़ार तल्ख़ हों यादें मगर वो जब भी मिले
    ज़बाँ पे अच्छे दिनों का ही ज़ाइक़ा रखना

    न हो कि क़ुर्ब ही फिर मर्ग-ए-रब्त बन जाए
    वो अब मिले तो ज़रा उस से फ़ासला रखना

    उतार फेंक दे ख़ुश-फ़हमियों के सारे ग़िलाफ़
    जो शख़्स भूल गया उस को याद क्या रखना

    अभी न इल्म हो उस को लहू की लज़्ज़त का
    ये राज़ उस से बहुत देर तक छुपा रखना

    कभी न लाना मसाइल घरों के दफ़्तर में
    ये दोनों पहलू हमेशा जुदा जुदा रखना

    उड़ा दिया है जिसे चूम कर हवा में 'नसीम'
    उसे हमेशा हिफ़ाज़त में ऐ ख़ुदा रखना
    Read Full
    Iftikhar Naseem
    0 Likes
    हाथ हाथों में न दे बात ही करता जाए
    है बहुत लम्बा सफ़र यूँँ तो न डरता जाए

    जी में ठानी है कि जीना है बहर-हाल मुझे
    जिस को मरना है वो चुप-चाप ही मरता जाए

    ख़ुद को मज़बूत बना रक्खे पहाड़ों की तरह
    रेत का आदमी अंदर से बिखरता जाए

    सुर्ख़ फूलों का नहीं ज़र्द उदासी का सही
    रंग कुछ तो मिरी तस्वीर में भरता जाए

    मुझ से नफ़रत है अगर उस को तो इज़हार करे
    कब मैं कहता हूँ मुझे प्यार ही करता जाए

    घर की दीवार को इतना भी तू ऊँचा न बना
    तेरा हम-साया तिरे साए से डरता जाए
    Read Full
    Iftikhar Naseem
    0 Likes
    उस के चेहरे की चमक के सामने सादा लगा
    आसमाँ पे चाँद पूरा था मगर आधा लगा

    जिस घड़ी आया पलट कर इक मिरा बिछड़ा हुआ
    आम से कपड़ों में था वो फिर भी शहज़ादा लगा

    हर घड़ी तय्यार है दिल जान देने के लिए
    उस ने पूछा भी नहीं ये फिर भी आमादा लगा

    कारवाँ है या सराब-ए-ज़िंदगी है क्या है ये
    एक मंज़िल का निशाँ इक और ही जादा लगा

    रौशनी ऐसी अजब थी रंग-भूमी की 'नसीम'
    हो गए किरदार मुदग़म कृष्ण भी राधा लगा
    Read Full
    Iftikhar Naseem
    2 Likes
    उस के चेहरे की चमक के सामने सादा लगा
    आसमाँ पे चाँद पूरा था मगर आधा लगा
    Iftikhar Naseem
    95 Likes
    अगरचे फूल ये अपने लिए ख़रीदे हैं
    कोई जो पूछे तो कह दूँगा उस ने भेजे हैं
    Iftikhar Naseem
    24 Likes

Top 10 of Similar Writers