Javed Akhtar

Top 10 of Javed Akhtar

    क्यूँ डरें ज़िन्दगी में क्या होगा
    कुछ न होगा तो तजरबा होगा
    Javed Akhtar
    157 Likes
    तमन्ना फिर मचल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ
    ये मौसम भी बदल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ

    मुझे ग़म है कि मैं ने ज़िंदगी में कुछ नहीं पाया
    ये ग़म दिल से निकल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ

    ये दुनिया-भर के झगड़े घर के क़िस्से काम की बातें
    बला हर एक टल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ

    नहीं मिलते हो मुझ से तुम तो सब हमदर्द हैं मेरे
    ज़माना मुझ से जल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ
    Read Full
    Javed Akhtar
    49 Likes
    जो बात कहते डरते हैं सब तू वो बात लिख
    इतनी अँधेरी थी न कभी पहले रात लिख

    जिन से क़सीदे लिखे थे वो फेंक दे क़लम
    फिर ख़ून-ए-दिल से सच्चे क़लम की सिफ़ात लिख

    जो रोज़नामों में कहीं पाती नहीं जगह
    जो रोज़ हर जगह की है वो वारदात लिख

    जितने भी तंग दाएरे हैं सारे तोड़ दे
    अब आ खुली फ़िज़ाओं में अब काएनात लिख

    जो वाक़ियात हो गए उन का तो ज़िक्र है
    लेकिन जो होने चाहिए वो वाक़ियात लिख

    इस बाग़ में जो देखनी है तुझ को फिर बहार
    तू डाल-डाल से सदा तू पात-पात लिख
    Read Full
    Javed Akhtar
    16 Likes
    क्यूँँ डरें ज़िन्दगी में क्या होगा
    कुछ न होगा तो तजरबा होगा

    हँसती आँखों में झाँक कर देखो
    कोई आँसू कहीं छुपा होगा

    इन दिनों ना-उमीद सा हूँ मैं
    शायद उस ने भी ये सुना होगा

    देख कर तुम को सोचता हूँ मैं
    क्या किसी ने तुम्हें छुआ होगा
    Read Full
    Javed Akhtar
    374 Likes
    मैं ख़ुद भी सोचता हूँ ये क्या मेरा हाल है
    जिस का जवाब चाहिए वो क्या सवाल है

    घर से चला तो दिल के सिवा पास कुछ न था
    क्या मुझ से खो गया है मुझे क्या मलाल है

    आसूदगी से दल के सभी दाग़ धुल गए
    लेकिन वो कैसे जाए जो शीशे में बाल है

    बे-दस्त-ओ-पा हूँ आज तो इल्ज़ाम किस को दूँ
    कल मैं ने ही बुना था ये मेरा ही जाल है

    फिर कोई ख़्वाब देखूं कोई आरज़ू करूँं
    अब ऐ दिल-ए-तबाह तिरा क्या ख़याल है
    Read Full
    Javed Akhtar
    7 Likes
    वो ज़माना गुज़र गया कब का
    था जो दीवाना मर गया कब का

    ढूँढ़ता था जो इक नई दुनिया
    लौट के अपने घर गया कब का

    वो जो लाया था हम को दरिया तक
    पार अकेले उतर गया कब का

    उस का जो हाल है वही जाने
    अपना तो ज़ख़्म भर गया कब का

    ख़्वाब-दर-ख़्वाब था जो शीराज़ा
    अब कहाँ है बिखर गया कब का
    Read Full
    Javed Akhtar
    62 Likes
    कभी कभी मैं ये सोचता हूँ कि मुझ को तेरी तलाश क्यूँँ है
    कि जब हैं सारे ही तार टूटे तो साज़ में इर्तिआश क्यूँँ है

    कोई अगर पूछता ये हम से बताते हम गर तो क्या बताते
    भला हो सब का कि ये न पूछा कि दिल पे ऐसी ख़राश क्यूँँ है

    उठा के हाथों से तुम ने छोड़ा चलो न दानिस्ता तुम ने तोड़ा
    अब उल्टा हम से तो ये न पूछो कि शीशा ये पाश पाश क्यूँँ है

    अजब दो-राहे पे ज़िंदगी है कभी हवस दिल को खींचती है
    कभी ये शर्मिंदगी है दिल में कि इतनी फ़िक्र-ए-मआ'श क्यूँँ है

    न फ़िक्र कोई न जुस्तुजू है न ख़्वाब कोई न आरज़ू है
    ये शख़्स तो कब का मर चुका है तो बे-कफ़न फिर ये लाश क्यूँँ है
    Read Full
    Javed Akhtar
    7 Likes
    जीना मुश्किल है कि आसान ज़रा देख तो लो
    लोग लगते हैं परेशान ज़रा देख तो लो

    फिर मुक़र्रिर कोई सरगर्म सर-ए-मिंबर है
    किस के है क़त्ल का सामान ज़रा देख तो लो

    ये नया शहर तो है ख़ूब बसाया तुम ने
    क्यूँँ पुराना हुआ वीरान ज़रा देख तो लो

    इन चराग़ों के तले ऐसे अँधेरे क्यूँँ है
    तुम भी रह जाओगे हैरान ज़रा देख तो लो

    तुम ये कहते हो कि मैं ग़ैर हूँ फिर भी शायद
    निकल आए कोई पहचान ज़रा देख तो लो

    ये सताइश की तमन्ना ये सिले की परवाह
    कहाँ लाए हैं ये अरमान ज़रा देख तो लो
    Read Full
    Javed Akhtar
    33 Likes
    जिधर जाते हैं सब जाना उधर अच्छा नहीं लगता
    मुझे पामाल रस्तों का सफ़र अच्छा नहीं लगता

    ग़लत बातों को ख़ामोशी से सुनना हामी भर लेना
    बहुत हैं फ़ाएदे इस में मगर अच्छा नहीं लगता

    मुझे दुश्मन से भी ख़ुद्दारी की उम्मीद रहती है
    किसी का भी हो सर क़दमों में सर अच्छा नहीं लगता

    बुलंदी पर उन्हें मिट्टी की ख़ुश्बू तक नहीं आती
    ये वो शाख़ें हैं जिन को अब शजर अच्छा नहीं लगता

    ये क्यूँँ बाक़ी रहे आतिश-ज़नो ये भी जला डालो
    कि सब बे-घर हों और मेरा हो घर अच्छा नहीं लगता
    Read Full
    Javed Akhtar
    19 Likes
    सब का ख़ुशी से फ़ासला एक क़दम है
    हर घर में बस एक ही कमरा कम है
    Javed Akhtar
    49 Likes

Top 10 of Similar Writers