झूठे साथ, झूठे वादे
रिश्ते को आज़माने तक
नशा-ए-इश्क़, जिस्मानी प्यार
जवानी ख़त्म हो जाने तक
टूटा दिल, फरेब मोहब्बत
रास्ता है मय-ख़ाने तक
बीतता वक़्त, खर्च होते सपने
मंज़िल पे पहुँच जाने तक
तिलिस्म दुनिया, साहिर लोग
कब्र के तहखाने तक
सुलगती सांसें, धड़कते दिल
मोहब्बत को निभाने तक
Read Full