Mohit Dixit

Top 10 of Mohit Dixit

    हम ऐसे लोग भी जाने कहाँ से आते हैं
    ख़ुशी में रोते हैं जो ग़म में मुस्कुराते हैं

    हमारा साथ भला कब तलक निभाते आप
    कभी कभी तो हमीं ख़ुद से ऊब जाते हैं
    Read Full
    Mohit Dixit
    8 Likes
    तुम्हारे बा'द इस आँगन में फूल खिलने पर
    ख़ुशी हुई भी तो ये दुख हुआ कि दें किस को
    Mohit Dixit
    36 Likes
    तुझ तक आने का सफ़र इतना भी आसाँ तो न था
    तू ने फेरी है नज़र हम सेे जिस आसानी से
    Mohit Dixit
    5 Likes
    उन सेे कह दो कहानियाँ न कहें
    मैं कहानी में जैसे था ही नहीं
    Mohit Dixit
    2 Likes
    तके बैठे हो जिस का रास्ता नज़रें गड़ाए
    नहीं आएगा मिलने तुम सेे तुम पगला रहे हो
    Mohit Dixit
    4 Likes
    कितनी अजीब बात है ये भी कि मैं उसे
    वैसे तो चाहता हूँ मगर चाहता नहीं
    Mohit Dixit
    3 Likes
    फिर एक रोज़ खुला दिल का ख़ाली-पन हमपे
    लगा कि इतनी बुरी शय न थी उदासी भी
    Mohit Dixit
    3 Likes
    बहारें अब नहीं आती फ़िज़ाओं में
    ख़िज़ाँ फैली है यूँँ चारो दिशाओं में

    ये रा'नाई नहीं भाती मेरे दिल को
    पड़ा रहता हूँ मैं अक्सर ख़लाओं में

    करूँँ क्या जी नहीं लगता कहीं पर भी
    असर ऐसा है उस की बद्दुआओं में

    ख़ुशी का वास्ता भी ज़िंदगी से क्या
    हँसी आती नहीं अब कल्पनाओं में

    हँसा है आज भी ये रास्ता मुझ पर
    वही हैं तल्ख़ियाँ अब भी हवाओं में

    किसी की आँख में जो नूर था 'मोहित'
    नहीं है अब वो सूरज की शुआओं में
    Read Full
    Mohit Dixit
    2 Likes
    उसे हम ने मोहब्बत में भी जी भर के नहीं देखा
    जिसे कोई गुज़रते देख ले तो देखता जाए
    Mohit Dixit
    3 Likes
    हम ने इक ज़ख़्म को बचपन से हरा रक्खा है
    उस की तस्वीर को सीने से लगा रक्खा है

    इस लिए भी न कही बात कभी दिल की उसे
    दिल वो देखेगा नहीं बात में क्या रक्खा है

    नींद में भूल गया उस ने बुझाया न दिया
    हम नहीं सोए कि खिड़की पे दिया रक्खा है

    आस में कितने परिंदे हैं उसे इल्म नहीं
    आज भी पेड़ के नीचे वो घड़ा रक्खा है

    एक लड़की है फ़क़त एक ही लड़की मेरे दोस्त
    शहर के शहर को दीवाना बना रक्खा है

    वो ही देता है मेरे ग़म के शजर को पानी
    मैं ने जिस शख़्स को आँखों में बसा रक्खा है

    हम को मालूम है 'मोहित' वो नहीं आएगा
    हम ने जिस के लिए दरवाज़ा खुला रक्खा है
    Read Full
    Mohit Dixit
    4 Likes

Top 10 of Similar Writers