NEERAJ SAINI

Top 10 of NEERAJ SAINI

    आ रही आज आफ़त सनम
    तुम करोगी हिफ़ाज़त सनम
    NEERAJ SAINI
    1 Like
    समझ लो यही है हक़ीक़त
    सुकूँ तो अभी भी नहीं है
    NEERAJ SAINI
    1 Like
    तेरे जाने से दुनिया भी जुदा है
    मुझे कितना सताया जा रहा है
    NEERAJ SAINI
    1 Like
    अमानत बन गई मेरी उसी से अब मोहब्बत है
    मेरी हर कामयाबी की वजह बस एक औरत है
    NEERAJ SAINI
    1 Like
    हमारी इस नज़र के इस हुनर को मान लेते हैं
    लगी हो भीड़ फिर भी हम उसे पहचान लेते हैं
    NEERAJ SAINI
    1 Like
    नाम से फ़ाइदा नहीं कोई
    ज़िंदगी मर के ही गुज़ारी है
    NEERAJ SAINI
    1 Like
    नुक़सान बहुत है मैं बिखर क्यूँ नहीं जाता
    ये प्यार नशा है तो उतर क्यूँ नहीं जाता
    NEERAJ SAINI
    1 Like
    ज़िंदगी ये मुझे किस मोड़ पे ले आई है
    भीड़ की भीड़ है तन्हाई की तन्हाई है

    ओशियन में भी नहीं होगी मैं सच कहता हूँ
    तेरी आँखों में मेरे यार जो गहराई है

    आज अन्दाज़ हवा का भी जुदा लगता है
    क्या तेरी जुुल्फ़ से टकरा के यहाँ आई है

    इतनी जल्दी ये दिलों से नहीं हटने वाली
    दिल पे नफ़रत की ये जो बैठी हुई काई है

    आदमी भूख से अब ख़ुद को बचाए कैसे
    जान ले लेवे जो वो मुल्क में मंहगाई है

    जीते जी यार ये मुमकिन ही नहीं है भरना
    हम ने वो चोट मुहब्बत में यहाँ खाई है

    इस
    में घर आप का भी देखना जल जाएगा
    आग नफ़रत की जो ये आपने दहकाई है
    Read Full
    NEERAJ SAINI
    1 Like
    लोग क्या क्या बुला रहे हम को
    ये वफ़ा इक ख़िताब की सी है
    NEERAJ SAINI
    2 Likes
    कब लगाए थे पता ही ना चला ये हम को
    उन के सर पे जो थे इल्ज़ाम हमारे निकले
    NEERAJ SAINI
    2 Likes

Top 10 of Similar Writers