Saket Sharma

Top 10 of Saket Sharma

    बात करने में जब ख़लल आया
    सच ज़बाँ से भी तब निकल आया

    वो मुझे टालता रहा अब तक
    यार उस का कभी न कल आया

    मेरी उम्मीद से बहुत जल्दी
    वो ये चेहरा कहीं बदल आया

    रोक पाते तो ही सही होता
    आँख से अश्क ये उछल आया

    कौन 'साकेत' जब सुना मैं ने
    दूर ही से मैं फिर निकल आया
    Read Full
    Saket Sharma
    0 Likes
    आज इतना मलाल है मुझ को
    वक़्त को जान मैं नहीं पाया
    Saket Sharma
    1 Like
    नहीं है इधर अब कोई भी
    जो पूछे मिरा हाल है क्या
    Saket Sharma
    1 Like
    उसे भी बोलना शायद वही था
    मुझे पर वो नहीं सुनना कभी भी
    Saket Sharma
    2 Likes
    दिया है बोलने का आज ही मौक़ा
    सितम ये आज भी चुप ही रहा हूँ मैं
    Saket Sharma
    4 Likes
    उसी को था मुयस्सर भूल जाना
    हमारे बस का ये सौदा नहीं है
    Saket Sharma
    4 Likes
    तुझे क्या ही पता ये ग़म हमारे
    कि हो पाए नहीं जब हम हमारे

    हरे ये ज़ख़्म झूठे तो नहीं थे
    कि सब बेकार थे मरहम हमारे

    उठाया कल नहीं था कॉल उस का
    करेगी नाक में अब दम हमारे

    रहा सब को हँसाता यार साकेत
    कि दुख होते हैं उस से कम हमारे
    Read Full
    Saket Sharma
    4 Likes
    सोचते हम रहे हुआ कैसे
    सादगी का मिला सिला ऐसे
    Saket Sharma
    5 Likes
    ग़म नहीं हुआ तुझे जिताने का कभी मुझे
    क़ाएदा नहीं पता हराने का अभी मुझे
    Saket Sharma
    5 Likes
    उस को सब तिल भर लगता है
    कुछ कहने पे डर लगता है

    तब कोई जल्दी उस को थी
    जैसे कोई कर लगता है

    चलना मत उस रस्ते पर तुम
    मुश्किल जो कमतर लगता है

    उस की बातों से सुंदर है
    दिल का ये मंज़र लगता है

    छोड़ा बस ये कह कर साकेत
    तुझ
    में अब अंतर लगता है।
    Read Full
    Saket Sharma
    4 Likes

Top 10 of Similar Writers