Tanoj Dadhich

Top 10 of Tanoj Dadhich

    बात ऐसी है नहीं वो बात ही करता नहीं
    जब हमें होती ज़रूरत बस तभी करता नहीं

    बाप बच्चों के लिए जादूगरी करता नहीं
    बस मुसलसल काम करने में कमी करता नहीं

    किस क़दर उस को सताया है ख़ुदा ने इश्क़ में
    जो नहीं काफ़िर है फिर भी बंदगी करता नहीं

    सोचता हूँ हिज्र कैसे काटता होगा 'तनोज'
    शे'र जो कहता नहीं और मैक़शी करता नहीं
    Read Full
    Tanoj Dadhich
    4 Likes
    इतनी जल्दी क्या रहती है मिलने की
    सूट गुलाबी और दुप्पटा काला है
    Tanoj Dadhich
    63 Likes
    तुम जितना तो कोई मुझ को ख़ास नहीं
    लेकिन फिर भी क्यूँ तुम को विश्वास नहीं

    मुझ सेे बेहतर लड़का तो मिल जाएगा
    लेकिन मेरी माँ से बेहतर सास नहीं
    Read Full
    Tanoj Dadhich
    45 Likes
    मुझ सेे वा'दा करने वाले वा'दा कर के भूल गए
    अच्छा ख़ासा पीतल था मैं सोना कर के भूल गए
    Tanoj Dadhich
    46 Likes
    एक अरसे तक अकेले हम चले
    फिर हमारा नाम चलने लग गया
    Tanoj Dadhich
    25 Likes
    उस ने हम सेे बातें करना छोड़ दिया
    माँ की जिस सेे बात कराने वाले थे
    Tanoj Dadhich
    33 Likes
    तोहफ़ा, फूल, शिकायत, कुछ तो ले कर जा
    इश्क़ से मिलने ख़ाली हाथ नहीं जाते
    Tanoj Dadhich
    60 Likes
    हो गई बर्बाद मेरी ज़िन्दगी
    पर किसी का शौक़ पूरा हो गया
    Tanoj Dadhich
    33 Likes
    मुझ सेे बेहतर लड़का तो मिल जाएगा
    लेकिन मेरी माँ से बेहतर सास नहीं
    Tanoj Dadhich
    46 Likes
    एक तरफ़ है पूरी दुनिया एक तरफ़ है मेरा घर
    लेकिन तुम को बतला दूँ मैं दुनिया से है अच्छा घर

    सब कमरों की दीवारों पर तस्वीरें हैं बस तेरी
    मुझ सेे ज़ियादा तो लगता है जानेमन ये तेरा घर
    Read Full
    Tanoj Dadhich
    38 Likes

Top 10 of Similar Writers