Haresh Vanza

Top 10 of Haresh Vanza

    ख़ुदा के अब्द को तो है मुआ'फ़ी की ताईद
    हम ऐसे दहरिया जाए कहाँ गुनह ले कर
    Haresh Vanza
    0 Likes
    उस से उल्फ़त की इल्तिजा करना
    या'नी पत्थर को पूजते जाना
    Haresh Vanza
    10 Likes
    समझा लिया है मैं ने अपने दिल को अब
    जाओ लडाओ नैन दिल चाहे जहाँ
    Haresh Vanza
    14 Likes
    एक दिन फिर बिन बताए ही चला जाऊँगा मैं
    देखना इक दिन मुझे तुम ढूँढ़ते रह जाओगे
    Haresh Vanza
    20 Likes
    तमाशा बनने से बेहतर यही है चुप रहा जाए
    भले दुनिया फिर अंदाज़े लगाने पर ही आ जाए

    जो ज़ाहिर थीं वो बातें तो किताबों में बहुत पढ़ लीं
    चलो अब के किसी की ख़ामुशी को भी पढ़ा जाए

    तलाशे जाएँ सब सेे पहले तो ऐब-ओ-हुनर ख़ुद के
    किसी को बा'द में अच्छा बुरा इंसाँ कहा जाए

    तुम्हारी राय यक-दम ही बदलती जाएगी उस पर
    अगर वो मुद्द'आ दोनों तरफ़ से जो सुना जाए

    मुसीबत और इस अफ़सुर्दगी से इतना क्या डरना
    कहीं ये डर तुम्हारी हौसला-मंदी न खा जाए
    Read Full
    Haresh Vanza
    0 Likes
    आवारा क्यूँँ कहते हो उस को वक़्त का मारा कहो
    वो क़ैस बन कर घूमता है उस को बेचारा कहो

    क्या आपने मुझ को अभी टूटा हुआ तारा कहा
    दिल की तसल्ली के लिए इक बार दोबारा कहो

    ख़ुशियाँ हमारी ले के जाओ अपने ग़म के बदले में
    चाहे भले फिर आप कल हम को ही नाकारा कहो

    इक शख़्स जिस ने आप का हर तीर सीने पे लिया
    किस मुँह से कायर कह रहे हो उस को सफ़-आरा कहो

    वो इक न इक दिन तो दुखाएगा तुम्हारा दिल 'हरेश'
    दिल खोलकर चाहे उसे तुम कितना भी प्यारा कहो
    Read Full
    Haresh Vanza
    1 Like
    हमारे वास्ते बस वो घड़ी भर को ठहर जाए
    हमें अपना कहे इक बार फिर चाहे मुकर जाए

    हम ऐसे लोग जिन का साथ कोई भी नहीं देता
    कहाँ जाएँ करें क्या दर्द जब हद से गुज़र जाए

    सँभाले हैं न जाने कब से आँसू उस ने आँखों में
    कोई पल भर गले से भी लगा ले तो बिखर जाए

    किसी दिन ज़िन्दगी के भी सही मा'नी समझ लोगे
    मुहब्बत का नशा बस आप के सर से उतर जाए

    बदलता जा रहा है शौक़ वो भी आजकल अपने
    हमारे हिस्से की अब के मुहब्बत भी न मर जाए
    Read Full
    Haresh Vanza
    2 Likes
    मुहब्बत का नशा हम ने ज़ियादा कर लिया है
    ग़मों का ज़िन्दगी में यूँँ इज़ाफ़ा कर लिया है

    हमें भी याद करता था कोई हमराह अपना
    न जाने क्या हुआ जो अब किनारा कर लिया है

    लबों का मुस्कुराहट से मिलन मुमकिन नहीं अब
    उदासी संग धंधा कुछ ज़ियादा कर लिया है

    हमारी धड़कनें दें साथ जब तक भी हमारा
    तुम्हें ही चाहते रहने का वा'दा कर लिया है

    हमेशा ही तड़पने का इरादा हो किसी का
    ग़मों के बीच अपना यूँँ ठिकाना कर लिया है

    बिछड़ कर जान तुम सेे ज़िन्दगी के इस सफ़र में
    किसी को दिल न देने का इरादा कर लिया है

    कभी ला भी सकेंगे राह पे ख़ुद को 'हरेश' अब
    हमारे ख़्वाब क्या थे और ये क्या कर लिया है
    Read Full
    Haresh Vanza
    2 Likes
    याद इक शख़्स की और बेरोज़गारी रही
    बस यही है मियाँ दास्ताँ जो हमारी रही

    अपनी ही राह को काँटों से हम सजाते रहे
    इश्क़ की ये बला इस क़दर हम पे भारी रही

    मुस्कुराहट सुकूँ नींद उम्मीद सब छिन गया
    साथ जैसे मुहब्बत नहीं इक जुआरी रही
    इश्क़ दोनों तरफ़ से अगर हम-सरी था तो फिर
    क्यूँँ बिछड़ते हुए आँख नम बस हमारी रही

    दुख मिला तो मिला हर किसी को यहाँ चैन भी
    इक हमारी ही दाइम ग़मों पे सवारी रही
    Read Full
    Haresh Vanza
    3 Likes
    इश्क़ कर के हो गया बर्बाद वो शख़्स
    चाहता तो क्या नहीं कर सकता था वो
    Haresh Vanza
    2 Likes

Top 10 of Similar Writers