तेरे बालों की ख़ुश्बू कहती है
    तू किसी तीसरे से मिल रहा है
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes
    जानता हूँ तुझे साहिल में हवा छेड़ेगी
    बाल मत खोलना सैल-ए-बला ला सकती हो
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes
    इतना प्यारा है तू दिलरुबा बाँटे सब में ख़ुशी ही ख़ुशी
    फूल खिलने लगे उस जगह तू जिधर मुस्कुराने लगा
    Adarsh Anand Amola
    3 Likes
    लेटे है शांत सी नदी के पास
    फिर भी दिल जा रहा उसी के पास
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes
    रंज को था कुछ डुबाना शा'इरी करने लगे
    हाल अपना था सुनाना शा'इरी करने लगे
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes
    प्यार का जाम तुझे ऐसा पिलाना है मुझे
    माज़ी के मर्ज़ की यादों को भुलाना है मुझे
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes
    यूँँ ही अब वक़्त ऐसे ढल रहा है
    जब से तू यार तन्हा चल रहा है

    कल तुझे चूमा था ज़रा मैं ने
    कल से मेरा ये दिल उछल रहा है

    उस की आहट दिनों से आई नहीं
    मेरा दिल अब बहुत मचल रहा है

    तेरे जाने के बा'द ये मन अब
    तेरी तस्वीर से बहल रहा है
    Read Full
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes
    दूर तुझ से अगर गए होते
    रात अपने शहर गए होते

    चलते तेरी तरफ़ रहे हर पल
    डरते तो बस ठहर गए होते
    Read Full
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes
    मोहब्बत की तरफ़ क्यूँँ जा रहे हैं
    ये उस सेे पूछ कर हम आ रहे हैं

    शुरू की शा'इरी तेरी वजह से
    तुझे अब शा'इरी में पा रहे हैं
    Read Full
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes
    अपने जीवन का हम-सफ़र देखें
    बैठे जंगल में हम शजर देखें
    Adarsh Anand Amola
    4 Likes

Top 10 of Similar Writers