क्यूँ मुझे कुछ भी यहाँ अच्छा नहीं लगता है अब
सच कहूँँ तो ये जहाँ अच्छा नहीं लगता है अब
उम्र भर हम साथ हैं ये तो न बोलो मुझ सेे तुम
झूठा वा'दा जान ए जाँ अच्छा नहीं लगता है अब
हो अगर कुछ काम तो फिर बात भी कर लेंगे हम
इश्क़ का चर्चा मियाँ अच्छा नहीं लगता है अब
कुछ ख़बर अब तक नहीं है जाना है हम को कहाँ
चलना ऐसे राएगाँ अच्छा नहीं लगता है अब
चाँद तारों के बराबर बोला था इक शख़्स को
सो चमकता आसमाँ अच्छा नहीं लगता है अब
वक़्त की ही बात है जो मेरे पीछे थे कभी
उन को मेरा कारवाँ अच्छा नहीं लगता है अब
Read Full