मेरे साथ कल हुआ जो हादसा मज़ाक़ था
किस ने तुम सेे ये कहा कि इश्क़ था, मज़ाक़ था
मुझ सेे एक दिन किसी ने तीन लफ्ज़ बोले थे
और फिर वो अगले दिन मुकर गया मज़ाक़ था
तीन दिन हुए नहीं कि मर गया लगाव सब
तब का वो तुम्हारा प्यार, वो भी क्या मज़ाक़ था
वो गुलाब,चॉकलेट हाँ दिया तो था मगर
यार वो हमारे बीच जो भी था मज़ाक़ था
यारों उस को लगता है ये हिज्र, रंजोगम घुटन
सारी उम्र ज़िंदगी ने जो सहा मज़ाक़ था
मेरी ज़िंदगी में प्यार के हैं दो ही क़िस्से बस
पहली ग़लती थी किसी की दूसरा मज़ाक़ था
Read Full