इश्क़ न करना यार मलालत होती है
    रुस्वाई और महज़ जलालत होती है

    कुछ दिन तो वो साथ रहेगा हर लम्हा
    उस के बा'द तो फ़ुर्क़त फ़ुर्क़त होती है

    हिज्र-ए-जानाँ में तुम ऐसे तड़पोगे
    बिन पानी मछली सी हालत होती है

    चंद घड़ी में ऐसे वो बदले है रंग
    गिरगिट को भी उस पे हैरत होती है

    तुम को ले कर लाखों ख़्वाब सजाए थे
    अपने उस ख़्वाबों पे नदामत होती है

    लोहा जैसे खा जाता इंसानों को
    जंग के जैसी ही ये मोहब्बत होती है
    Read Full
    Marghoob Inaam Majidi
    3 Likes
    बात सुन लो मेरी सुधर जाओ
    इश्क़ अच्छा नहीं है घर जाओ
    Marghoob Inaam Majidi
    2 Likes
    आहन जैसे खा जाती है लोगों को
    जंग जैसी ही ये मोहब्बत होती है
    Marghoob Inaam Majidi
    3 Likes
    मेरे मरने पे वो भी आएँगे
    बस यही एक परेशानी है
    Marghoob Inaam Majidi
    4 Likes
    एक लम्हा भी तेरी दीद नहीं
    तू रहा मेरा पर मज़ीद नहीं

    तेरे जाने का ग़म जो है सो है
    तेरे आने की जो उमीद नहीं
    Read Full
    Marghoob Inaam Majidi
    3 Likes
    हलके फुलके में ले रहे थे मुझे
    मेरे हलक़े में आ गए हैं वो
    Marghoob Inaam Majidi
    4 Likes
    मैं जो हूँ एक अजब दरिंदा हूँ
    मैं ने ख़्वाहिश को अपनी खाई है
    इश्क़ की आख़िरी हदों पर हूँ
    आख़िरी हद जो बे-वफ़ाई है
    Read Full
    Marghoob Inaam Majidi
    4 Likes
    जौन को रोज़ पढ़ रहा है वो
    या'नी हर ग़म में आश्ना है वो

    है वो जिस के ख़याल में गुम-सुम
    कोई लड़की नहीं बला है वो

    तू समझता है उस को नाज़ुक सा
    माँओं के लाल खा गया है वो

    बे-झिझक मिल रहा है वो मुझ सेे
    दर्ज-ए-अव्वल का बे-वफ़ा है वो

    सुर्ख़ रंगों से ऐसी क्या रग़बत
    हर पलक ख़ून थूकता है वो

    तुम करोगे बराबरी उस की
    वो जो है जौन एलिया है वो
    Read Full
    Marghoob Inaam Majidi
    3 Likes
    हादसों की तो मुझ को आदत थी
    फिर मोहब्बत ने कस लिया मुझ को

    साँप से बच गया था मैं लेकिन
    एक तितली ने डस लिया मुझ को
    Read Full
    Marghoob Inaam Majidi
    4 Likes
    हुआ हूँ जौन से मुतासिर मैं
    हुस्न पर शा'इरी नहीं करता

    तुम बला की हसीन हो लेकिन
    मैं कोई दम भी अब नहीं मरता
    Read Full
    Marghoob Inaam Majidi
    4 Likes

Top 10 of Similar Writers