Ankit Raj

Top 10 of Ankit Raj

    तू जो दिल के क़रीब रहता है
    तुझ सेे तक़लीफ़ लाज़मी है मुझे
    Ankit Raj
    2 Likes
    खला है एक सीने में हमारे
    जहाँ तू था वहाँ अब कुछ नहीं है
    Ankit Raj
    2 Likes
    वही खिड़की वही रस्ता हमारा
    बहुत मशहूर था कि़स्सा हमारा

    गुज़रते हैं गली से तेरी अब भी
    बदलता ही नहीं रस्ता हमारा

    उसी को हम चलो मज़बूत कर लें
    बचा जैसा भी है रिश्ता हमारा

    हमें ये डर सताये जा रहा है
    तुम्हारे बा'द क्या होगा हमारा

    तुम्हारे हाथ फूलों से भरें हैं
    किताबों से भरा बस्ता हमारा

    कभी हम भी किसी को याद आते
    कोई तो रास्ता तकता हमारा
    Read Full
    Ankit Raj
    3 Likes
    तू मेरा दोस्त प्यार सब कुछ है
    तू है तो मेरे यार सब कुछ है

    अब आ भी जा के तेरे पहलू में
    चैन राहत करार सब कुछ है
    Read Full
    Ankit Raj
    2 Likes
    एक दो पल तो ज़रा तुम और रुक जाओ ना
    ऐसी भी जल्दी भला क्या है चले जाना तुम
    Ankit Raj
    2 Likes
    मैं कितनी देर तक यूँँ भी
    भला तुझ सेे ख़फ़ा रहता
    Ankit Raj
    2 Likes
    हिज्र सारा काटने के बा'द में
    वस्ल के ये चंद लम्हें हैं मिले
    Ankit Raj
    2 Likes
    यूँँ ही नहीं बस्ती जली, यूँँ ही नहीं सब लड़ मरे
    कुछ लोग आए बाहरी, फिर मज़हबी दंगा हुआ
    Ankit Raj
    3 Likes
    आँख से जब तुम्हारी उतारे गए
    जाँ बचानी पड़ी, जिस्म हारे गए

    हिज्र में तो तुम्हारे यही बस हुआ
    रात काटी गई , दिन गुज़ारे गए

    इश्क़ का भूत चढ़ने लगा था हमें
    एक इक कर के हम यार सारे गए

    चाँद पीछे तुम्हारे था पहले गया
    धीरे धीरे से फिर ये सितारे गए

    तितलियों को बुलाया गया और फिर
    रंग फूलों से तेरे निखारे गए
    Read Full
    Ankit Raj
    1 Like
    पूछती है उदासी लिपट के मुझे
    मैं तेरी कौन हूँ तू मिरा कौन है
    Ankit Raj
    5 Likes

Top 10 of Similar Writers