Ankit Raj

Ankit Raj

@RajAnkit

Ankit Raj shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ankit Raj's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

60

Likes

142

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मैं ने जो सब सेे छुपाया है कोई देख न ले
अश्क जो आँखों में आया है कोई देख न ले
Ankit Raj
बात दोनों की होती रही सुब्ह तक
चाँद भी जगमगाता रहा रात भर
Ankit Raj
कहता है अब मुझे कि शिकायत नहीं रही
या'नी के यार तुम को मुहब्बत नहीं रही

ये ज़ख़्म उम्र भर में भरे तो नहीं मगर
अब ज़िंदगी से कोई शिकायत नहीं रही
Read Full
Ankit Raj
बहुत मिलेंगी ज़माने भर में तुम्हारे जैसी हसीन लड़की
तुम्हें कहीं भी नहीं मिलेंगे हमारे जैसे शरीफ़ लड़के
Ankit Raj
तुम ने इस बात का पता नहीं है
इश्क़ का कोई दायरा नहीं है

दो किनारे हैं इस नदी के हम
और किनारों में फ़ासला नहीं है
Read Full
Ankit Raj
कहीं दरिया बनाते हैं कहीं सहरा बनाते हैं
जहाँ रस्ता नहीं होता वहाँ रस्ता बनाते हैं
Ankit Raj
अगर तू है तो ज़रा ज़ोर से पुकार मुझे
दिखाई देता है शीशे के आर पार मुझे
Ankit Raj
बहुत कुछ था मगर अब कुछ नहीं है
अब आए हो यहाँ जब कुछ नहीं है
Ankit Raj
वो मुझ सेे आगे बढ़ता ही गया और
मैं उस की याद में बैठा हुआ था
Ankit Raj
तू जो दिल के क़रीब रहता है
तुझ सेे तकलीफ़ लाज़मी है मुझे
Ankit Raj
उतरना इश्क़ की गहराइयों में डरते हुए
किसी को देखा नहीं डूब के उभरते हुए
Ankit Raj
ये तेरे हुस्न की तौहीन ही हुई
मैं तेरे इश्क़ में पागल नहीं हुआ
Ankit Raj
तू जो दिल के क़रीब रहता है
तुझ सेे तक़लीफ़ लाज़मी है मुझे
Ankit Raj
नई नहीं है ये उस की पुरानी आदत है
शिकायतें वो मेरी तो सभी से करता है
Ankit Raj
लोग मेरे हाल पर हँसने लगे
मुझ को लोगों पर हँसी आने लगी
Ankit Raj
क्यूँँ सजाते हैं ख़्वाब जन्मों के
चंद लम्हों की ज़िंदगी में हम
Ankit Raj
पलटकर ज़ब कभी आओगी मिलने
मैं जैसा हूँ तुम्हें वैसा मिलूंगा
Ankit Raj
दिखावे रास आते हैं सभी को
ज़माना जा चुका है सादगी का
Ankit Raj
उदासी जो अगर हम सेे न मिलती
उदासी को भी फिर होती उदासी
Ankit Raj
हमारे हाथ में तस्वीर इक पुरानी थी
हमारी आँख में गुज़रा हुआ ज़माना था
Ankit Raj

LOAD MORE