Shajar Abbas

Top 10 of Shajar Abbas

    सबक़ वफ़ा का पढ़ाना तुम अपने बेटे को
    हमारे जैसा बनाना तुम अपने बेटे को

    हर एक बुज़ुर्ग का दुनिया के एहतराम करे
    अदब नवाज़ उठाना तुम अपने बेटे को

    जो पूछे कौन तुम्हें सब सेे बढ़ के चाहता था
    तो नाम मेरा बताना तुम अपने बेटे को

    अगर ऐ जान जो दुनिया से मैं गुज़र जाऊँ
    तो मेरी क़ब्र पे लाना तुम अपने बेटे को

    वो तुम सेे रूठे अगर तो मना लिया करना
    मेरी तरह न सताना तुम अपने बेटे को

    किसी की जान की ऐ जान तुम इधर आओ
    ये कहके पास बुलाना तुम अपने बेटे को

    ऐ शाहज़ादी हर एक रात गाके लोरी में
    हमारी ग़ज़लें सुनाना तुम अपने बेटे को

    हर एक लड़की का दुनिया की एहतराम करे
    शऊर इतना सिखाना तुम अपने बेटे को

    जहाँ जहाँ पे मुलाक़ात होती थी अपनी
    हर उस जगह पे घुमाना तुम अपने बेटे को

    वो घर से निकले तो दम करना उस पे नाद-ए-अली
    यूँँ नज़र-ए-बद से बचाना तुम अपने बेटे को

    हर एक शब ऐ मेरी शाहज़ादी याद रहे
    शजर की ग़ज़लें पढ़ाना तुम अपने बेटे को
    Read Full
    Shajar Abbas
    3 Likes
    कमज़र्फ़ मेरे दिल से उतर क्यूँ नहीं जाते
    उतरे हो मेरे दिल से तो मर क्यूँ नहीं जाते

    बेहिस से नज़र आते हो हर बार मुझे तुम
    बेहिस भला दुनिया से गुज़र क्यूँ नहीं जाते

    वो फूल जो गुलशन में पड़ा है वहाँ तन्हा
    तुम उस सेे गले लग के निखर क्यूँ नहीं जाते

    महरूम हैं बरसों से ये आग़ोश हमारी
    ख़ुशियों से इसे आन के भर क्यूँ नहीं जाते

    कब तक यूँँ भला रोओगे सहरा में शजर तुम
    इक अर्सा हुआ घर गए घर क्यूँ नहीं जाते
    Read Full
    Shajar Abbas
    1 Like
    मुझ पर निगाह-ए-नाज़ का जब जादू चल गया
    मैं रफ़्ता रफ़्ता क़ैस की सोहबत में ढल गया

    ज़ुल्फें उन्होंने खोल के बिखराई थी शजर
    फिर देखते ही देखते मौसम बदल गया
    Read Full
    Shajar Abbas
    4 Likes
    हसरत भरी नज़र से तुझे देखता हूँ मैं
    जिस को ये खल रहा है वो आँखों को फोड़ ले
    Shajar Abbas
    28 Likes
    हमारी बेबसी पे हँसने वालों
    हमारी मौत का मातम न करना
    Shajar Abbas
    2 Likes
    ये लोग कौन हैं आख़िर कहाँ से आते हैं
    जो जिस्म नोच के फिर बेटियाँ जलाते हैं
    Shajar Abbas
    21 Likes
    मैं तुम्हारे बिना अधूरा था
    मैं तुम्हारे बिना अधूरा हूँ
    Shajar Abbas
    1 Like
    ख़ुदा करे तुझे मुझ सेे भी अच्छे लोग मिलें
    ख़ुदा करे तुझे कोई मेरी तर
    हाँ न मिले
    Read Full
    Shajar Abbas
    1 Like
    तवाफ-ए-खाना-ए-काबा है मोमिनों के लिए
    तवाफ-ए-तुर्बत-ए-मजनू करो गर आशिक़ हो
    Shajar Abbas
    1 Like
    इज़्ज़त-ए-नफ़्स गर बचानी हैं
    तो अमीरों से दूरियाँ रखो
    Shajar Abbas
    1 Like

Top 10 of Similar Writers