Shivam chaubey

Top 10 of Shivam chaubey

    सूखने की हद तलक अब आ गए दोनों कुएँ
    इस क़दर पानी लगा है रुख़्सती के काम में
    Shivam chaubey
    1 Like
    हमारी ज़िंदगी का फ़लसफ़ा क्या
    फ़क़त इक है से था तक का सफ़र है
    Shivam chaubey
    3 Likes
    उस ने हमारे चेहरे पे रक्खा यूँ अपना हाथ
    जैसे कोई किताब पे इक ऑटोग्राफ़ दे
    Shivam chaubey
    3 Likes
    एक क़िस्सा जो मुकम्मल होते होते रह गया
    एक लड़की ने किताब आधी पढ़ी और छोड़ दी
    Shivam chaubey
    15 Likes
    सोच रहा हूँ उस को भी एक फ़ोन करूँँ
    जिस सेे कहने को कोई भी बात नहीं
    Shivam chaubey
    5 Likes
    यार हमारे दिल की जलन ज़ियादा है
    तुम सिगरेट पे यूँँ ही लेक्चर देती हो
    Shivam chaubey
    7 Likes
    साथ में रकीबों की बद्दुआएँ चलती हैं
    मैं दिया जलाता हूँ तो हवाएँ चलती हैं

    मैं तो सीधे रस्ते पे चल के भी अकेला हूँ
    मेरी चाहतें अक्सर दाएँ बाएँ चलती हैं
    Read Full
    Shivam chaubey
    4 Likes
    एक समुंदर की आँख नीली है एक बादल का रंग काला है
    क्या उदासी है उस मुसव्विर की कितनी शिद्दत से रंग डाला है

    वो अपने सब दुखों पे हँसता है मैं अपनी हर ख़ुशी में रोता हूँ
    उस के सीने पे फूल खिलते हैं मेरी आँखों में कैसा छाला है
    Read Full
    Shivam chaubey
    1 Like
    तेरे आने से कुछ नहीं होगा
    मन तो बहलेगा ग़म बहाली से
    Shivam chaubey
    1 Like
    उस की लुगत में सब्र का मतलब क्या होगा
    मेरी लुगत में सब्र का मतलब धोखा है
    Shivam chaubey
    1 Like

Top 10 of Similar Writers