तू ख़याल रख अपना मैं ख़याल रख लूँगा
    है तुझे मोहब्बत तो मैं मिसाल रख लूँगा

    मैं अगर तुझे दूँगा जो जवाब भी अपने
    तो तेरे भी होंठों पे मैं सवाल रख लूँगा
    Read Full
    Umashankar Lekhwar
    1 Like
    रूठ सा गया है कुछ मुझ सेे ये नज़ारा भी
    रह गया न ख़्वाबों में अब मेरे सितारा भी

    वो है चाँद जिस सेे है ये मेरा जहाँ रौशन
    मैं चमक भी जाऊँ तो बन सकूँ न तारा भी
    Read Full
    Umashankar Lekhwar
    1 Like
    थी कभी चाहत किसी की उस जुनूँ में अब नहीं हैं
    क्यूँ करें फिर हम तमन्ना वो हमारे जब नहीं हैं

    ख़ुश-नसीबी है ये टीके की कि माथे पे सजा है
    ये मेरी है बद-नसीबी क्यूँ वहाँ ये लब नहीं हैं

    नींद मुझ को आ भी जाएगी मगर फिर ये सितम है
    वो वहाँ भी आ रही है ख़्वाब उस के कब नहीं हैं

    चाहते हैं जो तुम्हें सब और तुम को ये गुमाँ है
    ख़ैर देखो वो सभी के हैं तुम्हारे सब नहीं हैं
    Read Full
    Umashankar Lekhwar
    1 Like
    मेरे वो ऐब हर इक दिन उसे भी तो सताते थे
    जिसे भी पूछता था, वो ग़लत उस को बताते थे

    मिला जब भी उसे, फिरता रहा हर रोज़ आवारा
    मुझे मिल ही न पाए रास्ते जो उस को जाते थे

    उसे भी याद करता मैं, निशानी हो अगर कोई
    सँभाले हैं अभी तक वो मुझे जो ख़्वाब आते थे

    अगर वो फिर कभी आए ख़यालों में तो पूछूँगा
    तेरे वो ख़्वाब अब तक किस लिए मुझ को जगाते थे

    किसी को क्या ख़बर कैसे बिता लेते हैं अपने दिन
    बिना उन के कि जिनपर वो हर इक दिन हक़ जताते थे
    Read Full
    Umashankar Lekhwar
    1 Like
    गुनाहों की किसी फ़ेहरिस्त में जब नाम होते हैं
    जिएँ कैसे अगर सर पे कई इल्ज़ाम होते हैं

    लुटा देते हैं सब अपना जिन्हें कुछ मिल नहीं पाता
    बुरा कहते उन्हें है लोग, जो नाकाम होते हैं

    दिखाते हैं उन्हें जब लोग अपनी कामयाबी को
    कहाँ जाते हैं वो, जो शख़्स फिर नाकाम होते हैं

    उन्हें सब जानते हैं और उन का नाम लेते हैं
    मिले मंज़िल अगर तो नाम, या बदनाम होते हैं

    हमें इक शख़्स जो वो मिल न पाया, नाम से उस के
    ज़रा सा ही मगर हम भी चलो बदनाम होते हैं

    तुम्हें ये भी नहीं मालूम कितनी है हमें चाहत
    दिलाना भी यक़ीं चाहें मगर नाकाम होते हैं
    Read Full
    Umashankar Lekhwar
    1 Like
    कौन होगा जिस किसी के ख़्वाब में फिर तू न आए
    नींद भी उड़ जाए उस की जो किसी को तू बुलाए

    देख ले तुझ को अगर यूँँ ही कहीं जो हारता फिर
    जीत भी हासिल जिसे हो बाज़ियाँ वो हार जाए
    Read Full
    Umashankar Lekhwar
    3 Likes
    मिली अब जो नज़र तुम सेे तो मैं सब भूल जाऊँगा
    बताओ अब मुझे आख़िर तुम्हें मैं क्यूँ निहारूँगा

    इन्हीं से हूँ अभी ज़िंदा इन्हीं में जी रहा हूँ मैं
    बिताए थे कभी हम ने वो लम्हें क्यूँ भुलाऊँगा

    निशानी जो अगर माँगे कभी मुझ सेे मोहब्बत की
    सिवाए ख़्वाब के आख़िर किसी को और क्या दूँगा

    बिना देखे मुझे कैसे मेरा तुम हाल जानोगी
    मिलोगी तुम कभी आ कर तुम्हें मैं तब बताऊँगा

    तुम्हें ही ढूँढ़ता है ये तुम्हें क्यूँ चाहता है ये
    मेरा दिल नासमझ है अब इसे मैं क्या सजादूँगा

    न मैं अब याद करता हूँ न तुम भी याद आते हो
    अगर यूँँ ही गुज़ारे दिन तुम्हें मैं भूल जाऊँगा
    Read Full
    Umashankar Lekhwar
    4 Likes
    किसी को क्या ख़बर कैसे बिता लेते हैं अपने दिन
    बिना उन के कि जिनपर वो हर इक दिन हक़ जताते थे
    Umashankar Lekhwar
    3 Likes
    सजाया तो उसे होगा मगर अब ये तमन्ना है
    निहारूँ मैं उसे फिर आज रंगों से सजाकर के
    Umashankar Lekhwar
    3 Likes
    "भूल जाऊँगा मैं"
    मैं भूल रहा हूँ वो बातें, जो शायद
    हुई थी तुझ सेे, मेरे एक ख़्वाब की तलाश में
    ख़्वाब वो जिन के साथ गुज़री थी मेरी शा
    में
    मैं ने भुला दिया है तुझे, ज़माने में मसरूफ़ रह कर
    हाँ, जब कभी मैं तन्हा होता हूँ
    तो वो तन्हा शा
    में, मेरी ये बेसब्र आँखें
    ढूँढ़ती है तुझे, बीते उन लम्हों में कहीं
    जो गुज़ारे थे मैं ने तेरे ख़्वाबों के साथ
    अक्सर रात होने तक, मैं पाता हूँ
    ख़ुद को उलझा हुआ तेरी यादों में कहीं
    गुज़र जाएँगे ये दिन भी यूँँ ही
    जैसे गुज़ार दिए कुछ तेरी दीवानगी में
    ये तन्हाई तुझे याद तो करती है
    मगर गुज़रते रहे जो ये दिन यूँँ ही
    तो तुझे, भूल जाऊँगा मैं
    Read Full
    Umashankar Lekhwar
    1
    2 Likes

Top 10 of Similar Writers