Prince

Top 10 of Prince

    बा'द तेरे नहीं कोई हमें मंज़िल की तलब
    हम ने सोचा है कि हम राह भटक जाएँगे
    Prince
    4 Likes
    हम सेे पूछ तू दुनियादारी किस को कहते हैं
    हम ने इस ख़राबे में एक उम्र काटी है
    Prince
    1 Like
    अब कि इतना भी सच न बोलो तुम
    कि ज़बाँ से कोई छुरे लगो तुम

    और बहुत ज़्यादा अच्छे भी न बनो
    कि सभी को बहुत बुरे लगो तुम
    Read Full
    Prince
    0 Likes
    तेरी यादों की तारीकी में जाँ
    हम अपना दिल जलाया करते हैं
    Prince
    1 Like
    नहीं मारता फ़िराक़ आदमी को
    आदमी को तो यादें मारतीं हैं
    Prince
    1 Like
    तेरा बुत तो नहीं था पास मेरे,
    तेरी यादों को अपने पास रखा

    गोया हस्ते हुए भी हम ने सदा,
    अपने दिल को बहुत उदास रखा
    Read Full
    Prince
    5 Likes
    मुझे तुम पूछते हो प्यार क्या है
    बता आख़िर बला ये यार क्या है

    कि सारी देखने की बात है बस
    भला गुल और फिर ये खा़र क्या है

    कि ख़ुदको ज़र्फ़ वाला मानते हो,
    बता ये पीठ पर फिर वार क्या है

    बता कब देखता है इश्क़ हालत,
    भला मुश्ताक़ या बेज़ार क्या है

    कहा था याद आओगे न तुम फिर,
    ये दिल में यार हाहाकार क्या है

    कि ख़ुद ही कर खफ़ा वो प्रिंस हम को
    वो ख़ुद ही पूछते हैं सार क्या है
    Read Full
    Prince
    0 Likes
    बोल कैसे करें दवा दिल की
    ज़ख़्म जब बे-हिसाब हो जाए

    क्यूँँ ये बदशक्ल हैं नज़र आते
    जब ये मुँह बेनक़ाब हो जाए
    Read Full
    Prince
    0 Likes
    अगर तुम प्यार के मानी नहीं समझे
    कि फिर तुम यार क़ुरबानी नहीं समझे
    Prince
    1 Like
    करें हम मर चुके दिल की दवा कैसे
    न एजाज़-ए-मसीहा जानते हैं हम
    Prince
    0 Likes

Top 10 of Similar Writers