इतना तो हक़ तू भी जताया कर
    याद गर आऊँ तो बुलाया कर

    मारने का मुझे इरादा है
    यक-ब-यक सामने न आया कर
    Read Full
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    3 Likes
    तेरी एक खु़मारी है
    जो कि सब पे भारी है

    मुझ को तो मुहब्बत है
    तुझ को करनी ख़्वारी है

    मेरा मुझ
    में है ही क्या
    तेरी ख़ुशबू तारी है

    बे-वफ़ा तो तू है पर
    जैसी भी है प्यारी है
    इश्क़ तो है लेकिन जो
    इश्क़ है अकारी है
    Read Full
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    3 Likes
    एक अरसे से उस को ही देखा नहीं
    जिस को देखे बिना दिन गुज़रता न था
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    3 Likes
    अब मेरी ज़िन्दगी में वो शख़्स ही नहीं
    जिस के बगै़र सोची थी ज़िंदगी नहीं
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    3 Likes
    उस को नज़रें न अपनी झुकानी पड़ें
    बस यही सोच कर उस को देखा नहीं
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    3 Likes
    आप भी चल दिए याद भी आप की
    मुझ को खाती रही फिर कमी आप की
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    3 Likes
    एक दिन साथ होंगे ये विश्वास है
    और ये विश्वास ही आख़िरी आस है
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    3 Likes
    बे-वफ़ाई पे दुनिया ये जो भी कहे
    पर समझता हूँ मैं बेबसी आप की
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    5 Likes
    तुम भी बेहाल थे हम भी बेहाल थे
    थी मुहब्बत सो ख़ुश और आमाल थे

    याद है क्या तुम्हें वो मिलन आख़िरी
    अश्रुओं से जो भीगे हुए गाल थे

    मन में हलचल-सी थी दिल ये बेचैन था
    पसरे जीवन के आगे जो जंजाल थे

    सोचता हूँ मैं जब भी वो दिन वस्ल के
    सोचता हूँ कि दिन कितने ख़ुशहाल थे

    दूसरी बेंच पर था मैं बैठा हुआ
    तुम जो आए हुए फिर बुरे हाल थे
    Read Full
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    5 Likes
    वापसी की आस का मरना ही मरना है
    इस जहाँ में फिर हमें अब क्या ही करना है
    Aditya Kumar 'Chaudhary'
    5 Likes

Top 10 of Similar Writers