hi
0
Search
Shayari
Writers
Events
Blog
Store
Help
Login
By:
00:00/00:00
Top 10 of
Ansar Etavi
Top 10 of
Ansar Etavi
किसी भी शख़्स के झूठे दिलासे में नहीं आती
कहानी हो अगर लंबी तराशे में नहीं आती
जहाँ में अब कहाँ कोई जो मजनूँ की तरह चाहे
मोहब्बत इस लिए भी अब तमाशे में नहीं आती
Read Full
Ansar Etavi
10
Download Image
4 Likes
तेरी कश्ती रवानी में वो आनी भी नहीं देंगे
तुझे पहचान अपनी ही बनानी भी नहीं देंगे
वफ़ादारी लुटाई तू ने कुछ ऐसे ही लोगों पर
जो तुझ को ही तिरे हिस्से का पानी भी नहीं देंगे
Read Full
Ansar Etavi
9
Download Image
1 Like
समुंदर पार करना है तभी कश्ती पे बैठा हूँ
किनारे पर पहुँचना है अभी लहरों से लड़ना है
ये जो मज़लूम लोगों की सदा जिन को नहीं आती
मुझे मज़लूम की ख़ातिर ही उन बहरों से लड़ना है
Read Full
Ansar Etavi
8
Download Image
1 Like
भँवर में जब कभी भी सामना मझदार का होना
ज़रूरी भी है कश्ती के लिए पतवार का होना,
वतन की नीव हैं हम तो अलग हो ही नहीं सकते
कभी देखा है ख़बरों के बिना अख़बार का होना
Read Full
Ansar Etavi
7
Download Image
1 Like
परिंदों खुल के उड़ना है परिंदों खुल के जीना है
परिंदों अब किसी सय्याद के झाँसे में मत आना
Ansar Etavi
6
Download Image
2 Likes
अँधेरे बाँटकर तुम सेे उजाले छीने जाएँगे
वो दिन आएगा जब मुँह से निवाले छीने जाएँगे
Ansar Etavi
5
Download Image
2 Likes
जहाँ क़ातिल भी मिलते हों जहाँ बिकते हो मुंसिफ़ भी
वहाँ मुश्किल सा हो जाता है हक़ में फ़ैसला होना
Ansar Etavi
4
Download Image
1 Like
जहाँ हर शाम पंछी को शजर ही याद आता है
मैं दफ़्तर से निकलता हूँ तो घर ही याद आता है
Ansar Etavi
3
Download Image
1 Like
वो जब रास्ता किसी का देखता होगा
मेरे बारे में कुछ तो सोचता होगा
मन उस का कहता होगा बात करने को
फिर मुश्किल से वो ख़ुद को रोकता होगा
Read Full
Ansar Etavi
2
Download Image
1 Like
पहले से मालूम था मुझ को
तुम भी मेरे हो नहीं सकते
Ansar Etavi
1
Download Image
1 Like
Get Shayari on your Whatsapp
Top 10 of Similar Writers
Nishant Singh
Tanha
Harpreet Kaur
Sahil Verma
Shreya Shivmurti
Abhishar Geeta Shukla
ZARKHEZ
Aqib khan
Aman Mishra 'Anant'
Kuldeep Tripathi KD