Ismail Raaz

Top 10 of Ismail Raaz

    तेरी गली को छोड़ के पागल नहीं गया
    रस्सी तो जल गई है मगर बल नहीं गया

    मजनूँ की तरह छोड़ा नहीं मैं ने शहर को
    या'नी मैं हिज्र काटने जंगल नहीं गया

    उस को नज़र उठा के ज़रा देखने तो दे
    फिर कहना मेरा जादू अगर चल नहीं गया

    हाए वो आँखें टाट को तकते ही बुझ गईं
    हाए वो दिल कि जानिब-ए-मख़मल नहीं गया

    तेरे मकाँ के बा'द क़दम ही नहीं उठे
    तेरे मकाँ से आगे मैं पैदल नहीं गया
    Read Full
    Ismail Raaz
    11 Likes
    दरअस्ल मैं ने मशक़्क़त नहीं मोहब्बत की
    हथेलियों पे नहीं मेरे दिल पे छाले है
    Ismail Raaz
    49 Likes
    ज़िंदगी तू ने सुलूक ऐसे किए साथ मेरे
    वो तो अच्छा है कि बाँधे हुए हैं हाथ मेरे

    रोज़ मैं लौटता हूँ ख़ुद में नदामत के साथ
    रोज़ मुझ को कहीं फेंक आते हैं जज़्बात मेरे

    मुझ को सुनिए नज़र-अंदाज़ न कीजे साहब
    मेरे हालात से अच्छे है ख़यालात मेरे
    Read Full
    Ismail Raaz
    15 Likes
    तेरी गली को छोड़ के पागल नहीं गया
    रस्सी तो जल गई है मगर बल नहीं गया

    मजनूँ की तरह छोड़ा नहीं मैं ने शहर को
    या'नी मैं हिज्र काटने जंगल नहीं गया
    Read Full
    Ismail Raaz
    72 Likes
    दर्द ऐसा नज़र-अंदाज़ नहीं कर सकते
    जब्त ऐसा की हम आवाज नहीं कर सकते

    बात तो तब थी कि तू छोड़ के जाता ही नहीं
    अब तेरे मिलने पे हम नाज नहीं कर सकते
    Read Full
    Ismail Raaz
    64 Likes
    मेहरबाँ हम पे हर इक रात हुआ करती थी
    आँख लगते ही मुलाक़ात हुआ करती थी

    हिज्र की रात है और आँख में आँसू भी नहीं
    ऐसे मौसम में तो बरसात हुआ करती थी
    Read Full
    Ismail Raaz
    140 Likes
    बात ऐसी भी भला आप में क्या रक्खी है
    इक दिवाने ने ज़मीं सर पे उठा रक्खी है

    इत्तिफ़ाक़न कहीं मिल जाए तो कहना उस सेे
    तेरे शाइ'र ने बड़ी धूम मचा रक्खी है
    Read Full
    Ismail Raaz
    64 Likes
    ज़रा सी देर को सकते में आ गए थे हम
    कि एक दूजे के रस्ते में आ गए थे हम

    जो अपना हिस्सा भी औरों में बाँट देता है
    एक ऐसे शख़्स के हिस्से में आ गए थे हम
    Read Full
    Ismail Raaz
    55 Likes
    मेरी तन्हाई देखेंगे तो हैरत ही करेंगे लोग
    मोहब्बत छोड़ देंगे या मोहब्बत ही करेंगे लोग
    Ismail Raaz
    134 Likes
    अब इस भ्रम में हर एक रात काटनी है मुझे
    के आने वाली तेरे साथ काटनी हैं मुझे

    तुझे दिलाना है एहसास अपने इस दुख का
    तू कुछ तो बोल तेरी बात काटनी है मुझे

    मुझे तुलू-ए-सहर की तसल्लीया मत दे
    अभी तो ये शब-ए-जुलमात काटनी हैं मुझे
    Read Full
    Ismail Raaz
    24 Likes

Top 10 of Similar Writers