Ismail Raaz

Ismail Raaz

@ismail-raaz

Ismail Raaz shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ismail Raaz's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

81

Content

17

Likes

819

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
जो अपना हिस्सा भी औरों में बाँट देता है
इक ऐसे शख़्स के हिस्से में आ गए थे हम
Ismail Raaz
61 Likes
हाथ वो कल किसी के हाथ में था
और उस हाथ में घड़ी थी मेरी
Ismail Raaz
61 Likes
दरअस्ल मैं ने मशक़्क़त नहीं मोहब्बत की
हथेलियों पे नहीं मेरे दिल पे छाले है
Ismail Raaz
49 Likes
तेरी गली को छोड़ के पागल नहीं गया
रस्सी तो जल गई है मगर बल नहीं गया

मजनूँ की तरह छोड़ा नहीं मैं ने शहर को
या'नी मैं हिज्र काटने जंगल नहीं गया
Read Full
Ismail Raaz
72 Likes
दर्द ऐसा नज़र-अंदाज़ नहीं कर सकते
जब्त ऐसा की हम आवाज नहीं कर सकते

बात तो तब थी कि तू छोड़ के जाता ही नहीं
अब तेरे मिलने पे हम नाज नहीं कर सकते
Read Full
Ismail Raaz
64 Likes
मेहरबाँ हम पे हर इक रात हुआ करती थी
आँख लगते ही मुलाक़ात हुआ करती थी

हिज्र की रात है और आँख में आँसू भी नहीं
ऐसे मौसम में तो बरसात हुआ करती थी
Read Full
Ismail Raaz
140 Likes
बात ऐसी भी भला आप में क्या रक्खी है
इक दिवाने ने ज़मीं सर पे उठा रक्खी है

इत्तिफ़ाक़न कहीं मिल जाए तो कहना उस सेे
तेरे शाइ'र ने बड़ी धूम मचा रक्खी है
Read Full
Ismail Raaz
64 Likes
ज़रा सी देर को सकते में आ गए थे हम
कि एक दूजे के रस्ते में आ गए थे हम

जो अपना हिस्सा भी औरों में बाँट देता है
एक ऐसे शख़्स के हिस्से में आ गए थे हम
Read Full
Ismail Raaz
55 Likes
मेरी तन्हाई देखेंगे तो हैरत ही करेंगे लोग
मोहब्बत छोड़ देंगे या मोहब्बत ही करेंगे लोग
Ismail Raaz
134 Likes