मिला उस शख़्स से हम को फ़क़त धोखा ही धोखा था
मगर फिर भी कभी हम ने उसे रोका न टोका था
कभी ये भी नहीं पूछा है गर्दन पे निशाँ कैसा
हमें अंधी मोहब्बत थी हमें अंधा भरोसा था
इधर था सौत का साया उधर थे हिज्र के बादल
हमें ऐसे भी मरना था हमें वैसे भी मरना था
हमें उस सेे मुहब्बत थी उसे इस का तकाज़ा था
न होते भी हुए रिश्ता ये बिल्कुल एकतरफा था
तुम्हीं ने कीर्ति दिल में ठगों को दे दिया दर्जा
तुम्हारी चाह में वरना एक से एक लड़का था
Read Full