Shayra kirti

Shayra kirti

@khamosh_ahsas

kirti shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in kirti's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

33

Content

75

Likes

475

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
पहले ले कर नाम तेरा लड़ती थी, अब चुप रहती है
जब भी कोई कहता है सब मर्द इक जैसे होते हैं
Shayra kirti
एक क़सम है उस की उस को फ़ोन नहीं करना
एक मुसीबत ये वो नंबर भूल नहीं पाते
Shayra kirti
ख़्वाब दिखाता है ख़ुद उन सेे दूर भी करता है
इज़्ज़त कहता है फिर चकना चूर भी करता है

रोज़ कहेगा जाँ तेरे बिन मेरा क्या होगा
रोज़ मुझे मर जाने पर मजबूर भी करता है
Read Full
Shayra kirti
झूठ कहते आदमी को क्या पता है
बे-वफ़ाई सूँघ सकती है इक औरत
Shayra kirti
चुप अगर रहने लगे औरत कोई
जान लेना खो चुके हो तुम उसे
Shayra kirti
अच्छा हो या लाख बुरा हो पर किरदार का सच्चा हो
हम को बस तकलीफ़ रही है रंग बदलते लोगों से
Shayra kirti
उस ने अपनी पिक के नीचे डाले हैं दो लाल दिल और
हर कोई ये चल रहा है मानकर, उस के लिए है
Shayra kirti
उदास आँखों में मत झाँका कर ए ख़ुश आरज़ू लड़के
उदासी फैलती है आँख के रस्ते से समझा कर
Shayra kirti
किसी से कर मुहब्बत तो अता कुछ इस अदास कर
हो अगले को ये हैरानी भला मुझ
में है ऐसा क्या ?
Read Full
Shayra kirti
तो क्या था गर तुम्हारे वास्ते हम मर चुके हैं
जनम-दिन पर तुम्हें इक फ़ोन करना चाहिए था
Shayra kirti
जुदाई का असर होता है कुछ दिन बा'द में आ कर
बिछड़ कर शाख़ से इकदम नहीं ये फूल मुरझाते
Shayra kirti
कहते हो तुम शादी रीत मिलन की है
तो फिर इस की पहली शर्त विदाई क्यूँ
Shayra kirti
16 Likes
कितने सालों तक तेरी इस बात का भी एतबार किया
एक ही वक़्त में दो लोगों से प्यार का होना मुमकिन है
Shayra kirti
10 Likes
लाख़ यार दोस्त ज़िंदगी में लीजिये कमा
जूझना अकेले है उदासियों के दौर से
Shayra kirti
13 Likes
तू भले न बात कर मुझ सेे कोई मसला नहीं
शर्त है करता रहे मुझ सेे कोई बातें तेरी
Shayra kirti
16 Likes
नम आँखें भी नहीं होती के फ़ौरन फ़ोन बजता है
मुझे उस की ज़रूरत है ये दीदी जान लेती है
Shayra kirti
मेरी तो तस्वीर भी बोला करती है
तेरे दिल को कान नहीं है क्या कीजे
Shayra kirti
तेरे बा'द देख तो सभी ने घर बसा लिए
कोई भी मरा नहीं है कितनों की तू जान था
Shayra kirti
14 Likes
दो भाईयों के आपसी झगड़े में
सदा माँ की ही होती है दुर्दशा
Shayra kirti
13 Likes
नहीं तुम को मुयस्सर खुल के रोना भी
कहो ना यार फिर क्या ख़ाक ख़ुश हो तुम
Shayra kirti
14 Likes

LOAD MORE