Vikas Rajput

Top 10 of Vikas Rajput

    हम को तो प्यार चाहिए था तेरा प्यार सिर्फ़
    इस बात से वफ़ा का कोई वास्ता नहीं
    Vikas Rajput
    10 Likes
    मेरी ग़ज़ल के झाँसे में जानू न आइए
    ये शौक़ है मेरा कोई अहद-ए-वफ़ा नहीं
    Vikas Rajput
    4 Likes
    और यहाँ पर खड़े रहना भी मेरे वश में नहीं
    आँखों से अब ये नज़ारे भी नहीं जा सकते
    Vikas Rajput
    4 Likes
    मुझे जमाल-तराशी उदास करती है
    तो पत्थरों की कहानी उदास करती है

    हमीं हैं चाँद के दीवाने लोग सो हम को
    ये आफ़ताब-परस्ती उदास करती है

    कभी कभी सभी त्यौहार याद आते हैं
    तेरे बग़ैर ..... कलाई उदास करती है

    हसीन ख़्वाब भी कुछ को नसीब होते हैं
    किसी किसी को उदासी उदास करती है
    Read Full
    Vikas Rajput
    4 Likes
    ता'लीम पुरखों की भी ज़बानी में देखिए
    या'नी किसी किताब पुरानी में देखिए

    संसार को समझ सके सबकी निगाह से
    किरदार इस तरह का कहानी में देखिए

    हम सेे ने पूछिए की रवाँ क्यूँ हैं इश्क़ में
    में'यार राब्ते का दिवानी में देखिए

    कुछ ख़्वाब पूरे होते ही हसरत भी मिट गई
    कुछ ख़्वाब रह गए तो निशानी में देखिए

    कश्ती ही बस नहीं मेरी महरूमी की वजह
    ख़ामी कभी कभी तो रवानी में देखिए

    अपना मक़ाम है यहाँ हर एक से जुदा
    शीशे को छोड़ दीजिए पानी में देखिए

    ये चश्म-ए-आब-दार नहीं-क़ाबिल-ए-यक़ीं
    शब्दों के ए'तिबार मआ'नी में देखिए
    Read Full
    Vikas Rajput
    5 Likes
    आदत कि पहरों चाँद-सितारों को देखना
    इक दिन ज़मीं से दूर करेगी हमें-तुम्हें
    Vikas Rajput
    3 Likes
    अपना मक़ाम है यहाँ हर एक से जुदा
    शीशे को छोड़ दीजिए पानी में देखिए
    Vikas Rajput
    4 Likes
    मौसम तो और भी हैं तेरी यादों के मगर
    दुख के उरूज पर यूँँ ही मोती रहेगी शाम
    Vikas Rajput
    7 Likes
    हसीन ख़्वाब भी कुछ को नसीब होते हैं
    किसी किसी को उदासी उदास करती है
    Vikas Rajput
    12 Likes
    कभी कभी सभी त्यौहार याद आते हैं
    तेरे बगैर कलाई उदास करती है
    Vikas Rajput
    11 Likes

Top 10 of Similar Writers