Vikas Rajput

Vikas Rajput

@me.vikass

Vikas Rajput shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vikas Rajput's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

8

Content

18

Likes

106

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
तुम ने ही इस को और भी प्यारा बनाया है
जिस राब्ते को मैं ने सहारा बनाया है
Vikas Rajput
विकास खिड़कियों से देख आए आसमाँ तुम
कशिश थी फूल की तो हौसला भी होना था
Vikas Rajput
ये जिस जहान में बे-ख़्वाबी ले के जाती है
वहाँ पे चाहने वाले रुलाए जाते हैं
Vikas Rajput
तू ने जिस भाव से चादर हमें पकड़ाई है
अब यहाँ पाँव पसारे भी नहीं जा सकते
Vikas Rajput
हिरनी जिस तेजी से दौड़ी है किसी आहट पर
उस की रफ़्तार को रफ़्तार न समझा जाए
Vikas Rajput
हम को तो प्यार चाहिए था तेरा प्यार सिर्फ़
इस बात से वफ़ा का कोई वास्ता नहीं
Vikas Rajput
10 Likes
मेरी ग़ज़ल के झाँसे में जानू न आइए
ये शौक़ है मेरा कोई अहद-ए-वफ़ा नहीं
Vikas Rajput
और यहाँ पर खड़े रहना भी मेरे वश में नहीं
आँखों से अब ये नज़ारे भी नहीं जा सकते
Vikas Rajput
किसी मक़ाम पे बे-ध्यानी है मेरी की मैं
कभी कभी तेरे हिस्से का बोल देता हूँ
Vikas Rajput
आदत कि पहरों चाँद-सितारों को देखना
इक दिन ज़मीं से दूर करेगी हमें-तुम्हें
Vikas Rajput
अपना मक़ाम है यहाँ हर एक से जुदा
शीशे को छोड़ दीजिए पानी में देखिए
Vikas Rajput
मौसम तो और भी हैं तेरी यादों के मगर
दुख के उरूज पर यूँँ ही मोती रहेगी शाम
Vikas Rajput
हसीन ख़्वाब भी कुछ को नसीब होते हैं
किसी किसी को उदासी उदास करती है
Vikas Rajput
12 Likes
कभी कभी सभी त्यौहार याद आते हैं
तेरे बगैर कलाई उदास करती है
Vikas Rajput
11 Likes