शर्तों पर ही प्यार करोगे ऐसा क्या
    तुम जीना दुश्वार करोगे ऐसा क्या

    लोगों ने तो ज़ख़्म दिए हैं चुन चुन कर
    तुम भी दिल पर वार करोगे ऐसा क्या

    मुझ सेे रूठ के खाना पीना छोड़ दिए
    ख़ुद को ही बीमार करोगे ऐसा क्या

    मिलना हो तो मिल जाओ कुछ बात करें
    वा'दा ही हर बार करोगे ऐसा क्या

    जाने किस सेे लड़-भिड़ कर तुम आए हो
    अब मुझ सेे तकरार करोगे ऐसा क्या

    अब मुझ को तड़पाने की ख़ातिर तुम भी
    दुश्मन से ही प्यार करोगे ऐसा क्या
    Read Full
    SALIM RAZA REWA
    1 Like
    तेरे दीदार से आँखों को सुकूँ मिलता है
    ख़ुद से कर-कर के कई बार बहाने आए
    SALIM RAZA REWA
    1 Like
    आँखों को कुछ सुस्ताने की मोहलत दो
    रस्ता तकते तकते गर थक जाएँ तो

    फिर मैं सजदा करते करते आऊँगा
    अपने दर पर मुझ को कभी बुलाएँ तो
    Read Full
    SALIM RAZA REWA
    1 Like
    मैं दिन को रात कहूँ वो भी दिन को रात कहे
    यूँँ आँख मूँद के वो ऐतिबार करता है
    SALIM RAZA REWA
    1 Like
    कोई रूठा है अगर उस को मनाना होगा
    भूल कर शिकवे-गिले दिल से लगाना होगा

     
    जिन चराग़ों से ज़माने में उजाला फैले

    उन चराग़ों को हवाओं से बचाना होगा
     

    जिस की ख़ुशबू से महक जाए ये दुनिया सारी
    फूल गुलशन में कोई ऐसा खिलाना होगा

     
    हर ख़ुशी छोड़ के आ जाऊँगा तेरी ख़ातिर

    शर्त ये है कि मेरा साथ निभाना होगा
     

    दिल के रिश्तों को अगर प्यार से जोड़ा जाए
    एक बंधन में बँधा सारा ज़माना होगा

     
    चाहते हो कि मिटे सब के दिलों से नफ़रत

    दुश्मनों को भी 'रज़ा' दोस्त बनाना होगा
    Read Full
    SALIM RAZA REWA
    1 Like
    हम दर-ब-दर की ठोकरें खाते चले गए
    फिर भी तराने प्यार के गाते चले गए

    कोशिश तो की भँवर ने डुबोने की बारहा
    हम कश्ती-ए-हयात बचाते चले गए

    अपना कहा किसी ने गले से लगा लिया
    यूँँ दुश्मनों को दोस्त बनाते चले गए

    रुसवाइयों के डर से कभी बज़्म-ए-नाज़ में
    हँस-हँस के दर्द-ए-दिल को छुपाते चले गए

    करता है जो सभी के मुक़द्दर का फ़ैसला
    उस की रज़ा की शम्अ' जलाते चले गए
    Read Full
    SALIM RAZA REWA
    1 Like
    जिस तरह से फूलों की डालियाँ महकती हैं
    मेरे घर के आँगन में बेटियाँ महकती हैं

    फूल सा बदन तेरा इस क़दर मोअत्तर है
    ख़्वाब में भी छू लूँ तो उँगलियाँ महकती हैं

    माँ ने जो खिलाई थीं अपने प्यारे हाथों से
    ज़ेहन में अभी तक वो रोटियाँ महकती हैं

    उम्र सारी गुज़री हो जिस की हक़-परस्ती में
    उस की तो क़यामत तक नेकियाँ महकती हैं

    हो गई 'रज़ा' रुख़्सत घर से बेटियाँ लेकिन
    अब तलक निगाहों में डोलियाँ महकती हैं
    Read Full
    SALIM RAZA REWA
    1 Like
    कितने अल्फाज़ मचलते हैं सँवरने के लिए
    जब ख़यालों में कोई  शे'र उभर आता है
    SALIM RAZA REWA
    3 Likes
    कहीं पर चीख़ होगी और कहीं किलकारियाँ  होंगी
    अगर हाकिम के आगे भूक और लाचारियाँ होंगी

    अगर हर दिल में चाहत हो शराफ़त हो सदाक़त हो
    मोहब्बत का चमन होगा ख़ुशी की क्यारियाँ  होंगी

    किसी को शौक़ यूँँ होता नहीं ग़ुरबत में जीने का
    यक़ीनन सामने उस के बड़ी  दुश्वारियाँ  होंगी

    ये होली ईद कहती है भला कब अपने हाथों में
    वफ़ा का रंग  होगा प्यार की पिचकारियाँ होंगी

    सुख़न-वर का ये आंगन है यहाँ पर शे'र महकेंगें
    ग़ज़ल और गीत नज़्मों की यहाँ फुलवारियाँ होंगी

    अगर जुगनू मुक़ाबिल में है आया आज सूरज के
    यक़ीनन पास उस के भी बड़ी तैयारियाँ  होंगी

    न छोड़ो ये समझ के आग अब ठंडी हुई होगी
    ये मुमकिन है ‘रज़ा’ कुछ राख में चिंगारियाँ होंगी
    Read Full
    SALIM RAZA REWA
    0 Likes
    मुझ को मेरे ख़यालों के पर काटने पड़े
    उस की उड़ान थी मेरी औक़ात से सिवा
    SALIM RAZA REWA
    3 Likes

Top 10 of Similar Writers