मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी
    तिरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे
    Shakeel Badayuni
    50 Likes
    चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिल
    हौसला किस का बढ़ाता है कोई
    Shakeel Badayuni
    42 Likes
    मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर
    ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मेरा दर्द और बढ़ा न दे
    Shakeel Badayuni
    34 Likes
    ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए
    मज़ा जब है तुम्हारी हर अदा क़ातिल ही कहलाए
    Shakeel Badayuni
    32 Likes
    कभी यक-ब-यक तवज्जोह कभी दफ़अ'तन तग़ाफ़ुल
    मुझे आज़मा रहा है कोई रुख़ बदल बदल कर
    Shakeel Badayuni
    25 Likes
    नई सुब्ह पर नज़र है मगर आह ये भी डर है
    ये सहर भी रफ़्ता रफ़्ता कहीं शाम तक न पहुँचे
    Shakeel Badayuni
    30 Likes
    अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझे
    बे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे

    वो वक़्त भी ख़ुदा न दिखाए कभी मुझे
    उन की नदामतों पे हो शर्मिंदगी मुझे

    रोने पे अपने उन को भी अफ़्सुर्दा देख कर
    यूँँ बन रहा हूँ जैसे अब आई हँसी मुझे

    यूँँंदीजिए फ़रेब-ए-मोहब्बत कि उम्र भर
    मैं ज़िंदगी को याद करूँँ ज़िंदगी मुझे

    रखना है तिश्ना-काम तो साक़ी बस इक नज़र
    सैराब कर न दे मिरी तिश्ना-लबी मुझे

    पाया है सब ने दिल मगर इस दिल के बावजूद
    इक शय मिली है दिल में खटकती हुई मुझे

    राज़ी हों या ख़फ़ा हों वो जो कुछ भी हों 'शकील'
    हर हाल में क़ुबूल है उन की ख़ुशी मुझे
    Read Full
    Shakeel Badayuni
    2 Likes
    इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल
    सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है
    इस के साए में सदा प्यार के चर्चे होंगे
    ख़त्म जो हो न सकेगी वो कहानी दी है
    इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल

    ताज वो शम्अ' है उल्फ़त के सनम-ख़ाने की
    जिस के परवानों में मुफ़्लिस भी हैं ज़रदार भी हैं
    संग-ए-मरमर में समाए हुए ख़्वाबों की क़सम
    मरहले प्यार के आसाँ भी हैं दुश्वार भी हैं
    दिल को इक जोश इरादों को जवानी दी है
    इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल

    ताज इक ज़िंदा तसव्वुर है किसी शाएर का
    उस का अफ़्साना हक़ीक़त के सिवा कुछ भी नहीं
    इस के आग़ोश में आ कर ये गुमाँ होता है
    ज़िंदगी जैसे मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं
    ताज ने प्यार की मौजों को रवानी दी है
    इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल

    ये हसीं रात ये महकी हुई पुर-नूर फ़ज़ा
    हो इजाज़त तो ये दिल इश्क़ का इज़हार करे
    इश्क़ इंसान को इंसान बना देता है
    किस की हिम्मत है मोहब्बत से जो इनकार करे
    आज तक़दीर ने ये रात सुहानी दी है
    इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज महल

    सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है
    इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल
    Read Full
    Shakeel Badayuni
    3
    11 Likes
    मेरे हम-नफ़स मेरे हम-नवा मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे
    मैं हूँ दर्द-ए-इश्क़ से जाँ-ब-लब मुझे ज़िंदगी की दुआ न दे

    मेरे दाग़-ए-दिल से है रौशनी इसी रौशनी से है ज़िंदगी
    मुझे डर है ऐ मिरे चारा-गर ये चराग़ तू ही बुझा न दे

    मुझे छोड़ दे मिरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर
    ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मिरा दर्द और बढ़ा न दे

    मेरा अज़्म इतना बुलंद है कि पराए शोलों का डर नहीं
    मुझे ख़ौफ़ आतिश-ए-गुल से है ये कहीं चमन को जला न दे

    वो उठे हैं ले के ख़ुम-ओ-सुबू अरे ओ 'शकील' कहाँ है तू
    तिरा जाम लेने को बज़्म में कोई और हाथ बढ़ा न दे
    Read Full
    Shakeel Badayuni
    9 Likes
    यूँ तो हर शाम उमीदों में गुज़र जाती है
    आज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया
    Shakeel Badayuni
    56 Likes

Top 10 of Similar Writers