Shakeel Badayuni

Shakeel Badayuni

@shakeel-badayuni

Shakeel Badayuni shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shakeel Badayuni's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

37

Content

36

Likes

747

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
मुझे तो क़ैद-ए-मोहब्बत अज़ीज़ थी लेकिन
किसी ने मुझ को गिरफ़्तार कर के छोड़ दिया
Shakeel Badayuni
11 Likes
अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझे
बे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे
Shakeel Badayuni
16 Likes
वो हम से ख़फ़ा हैं हम उन से ख़फ़ा हैं
मगर बात करने को जी चाहता है

जहाँ इश्क़ में डूब कर रह गए हैं
वहीं फिर उभरने को जी चाहता है
Read Full
Shakeel Badayuni
14 Likes
क़ैद से छूट के भी क्या पाया
आज भी पाँव में ज़ंजीर तो है
Shakeel Badayuni
15 Likes
बे-क़रार कर के हमें यूँँ न जाइए
आप को हमारी क़सम लौट आइए
Shakeel Badayuni
12 Likes
मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी
तिरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे
Shakeel Badayuni
50 Likes
उन का ज़िक्र उन की तमन्ना उन की याद
वक़्त कितना क़ीमती है आज कल
Shakeel Badayuni
31 Likes
चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिल
हौसला किस का बढ़ाता है कोई
Shakeel Badayuni
42 Likes
किस से जा कर माँगिये दर्द-ए-मोहब्बत की दवा
चारा-गर अब ख़ुद ही बेचारे नज़र आने लगे
Shakeel Badayuni
37 Likes
मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर
ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मेरा दर्द और बढ़ा न दे
Shakeel Badayuni
34 Likes
ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए
मज़ा जब है तुम्हारी हर अदा क़ातिल ही कहलाए
Shakeel Badayuni
32 Likes
कभी यक-ब-यक तवज्जोह कभी दफ़अ'तन तग़ाफ़ुल
मुझे आज़मा रहा है कोई रुख़ बदल बदल कर
Shakeel Badayuni
25 Likes
नई सुब्ह पर नज़र है मगर आह ये भी डर है
ये सहर भी रफ़्ता रफ़्ता कहीं शाम तक न पहुँचे
Shakeel Badayuni
30 Likes
शाम-ए-ग़म करवट बदलता ही नहीं
वक़्त भी ख़ुद्दार है तेरे बग़ैर
Shakeel Badayuni
28 Likes
लम्हे उदास उदास फ़ज़ाएं घुटी घुटी
दुनिया अगर यही है तो दुनिया से बच के चल
Shakeel Badayuni
24 Likes
दिल नज़र बन जाएगा ग़म हर ख़ुशी हो जाएगी
आप के जाते ही दुनिया दूसरी हो जाएगी
Shakeel Badayuni
31 Likes
दिल बना दोस्त तो क्या क्या न सितम उस ने किए
हम भी नादां थे निभाते रहे नादान के साथ
Shakeel Badayuni
26 Likes
क्यूँँ इक तरफ़ निगाह जमाए हुए हो तुम
क्या राज़ है जो मुझ से छुपाए हुए हो तुम
Shakeel Badayuni
28 Likes
दूर हूँ लेकिन बता सकता हूँ उन की बज़्म में
क्या हुआ क्या हो रहा है और क्या होने को है
Shakeel Badayuni
25 Likes
दिल चीज़ क्या है दिल से मोहब्बत जताए कौन
अपना जो ख़ुद न हो उसे अपना बनाए कौन
Shakeel Badayuni
37 Likes

LOAD MORE