Shubham Seth

Top 10 of Shubham Seth

    आग उगलती रातों में इक शीतलता सी छायी थी
    गर्मी की छुट्टी में फिर वो मामा के घर आई थी
    Shubham Seth
    5 Likes
    तुझे शीशा बनाया है ख़ुदा ने ध्यान रक्खा कर
    गले पत्थर के जो लगने लगेगा टूट जाएगा
    Shubham Seth
    0 Likes
    पानी में मैं डूब रहा हूँ देख मुझे
    दरिया से ख़ुद दूर किनारा जाएगा
    Shubham Seth
    0 Likes
    मैं ने तेरा नाम लिखा है शजरों पर
    उन का हर इक फूल निहारा जाएगा
    Shubham Seth
    4 Likes
    तितली वो ही फूल चुनेगी जिस पर उस का दिल आए
    इक लड़की के पीछे इतनी मारामारी ठीक नहीं
    Shubham Seth
    39 Likes
    अच्छा तुम भी उस के पीछे पागल हो
    इस का मतलब तुम भी पूरे पागल हो

    काजल बिंदी इन पर अब भी लिखते हो
    अब भी इन के पीछे इतने पागल हो

    ख़ुद को पागल तो कोई भी कह लेगा
    साबित कैसे कर पाओगे पागल हो

    तुम ने हक़ माँगा न ही कोई जंग लड़ी
    तुम ही बोलो कैसे मानें पागल हो

    मुझ जैसे पागल से प्यार हुआ तुम को
    फिर तो तुम भी अच्छे-ख़ासे पागल हो

    तुम ने भी उस पागल पर पत्थर फेंके
    तू भी काश किसी के पीछे पागल हो

    पागल की सब क़िस्में देख-परख लेना
    कोई नहीं जो ज़्यादा मुझ सेे पागल हो
    Read Full
    Shubham Seth
    12 Likes
    सड़क सूनी बहुत है और उस पर हम अकेले
    नहीं हैं ग़म भले चलना पड़ा हर दम अकेले

    कभी बारिश, कभी आंधी, कभी फिर धूप सर पे
    निकल जाएँगे तुम बिन अब सभी मौसम अकेले

    तुझे तो सामने से ख़ुश लगेगा वो परिंदा
    मनाता है मगर वो क़ैद का मातम अकेले

    अकेलापन हमें खा जाएगा मालूम तो था
    तुझे देखे बिना फिर भी मरेंगे कम अकेले

    नमक सस्ता बहुत है उस सेे ज़्यादा लोग सस्ते
    लगाता हूँ मैं अक्सर घाव पर मरहम अकेले

    ग़लत-फ़हमी हुई होगी तुझे ये सच नहीं है
    तुझे किस ने कहा मुझ को बहुत हैं ग़म अकेले
    Read Full
    Shubham Seth
    1 Like
    सभी को लग रहा था ख़ुद-कुशी से मर गया था मैं
    मगर सच्चाई ये थी, ख़ुद ख़ुशी से मर गया था मैं
    Shubham Seth
    4 Likes
    अकेलापन हमें खा जाएगा मालूम तो था
    तुझे देखे बिना फिर भी मरेंगे कम अकेले
    Shubham Seth
    1 Like
    जमाना भूल पाएगा नहीं अपनी मुहब्बत
    छपेंगे क्लास दसवीं में सभी क़िस्से हमारे
    Shubham Seth
    32 Likes

Top 10 of Similar Writers