Tehzeeb Hafi

Top 10 of Tehzeeb Hafi

    मैं ने जो कुछ भी सोचा हुआ है, मैं वो वक़्त आने पे कर जाऊँगा
    तुम मुझे ज़हर लगते हो और मैं किसी दिन तुम्हें पी के मर जाऊँगा

    तू तो बीनाई है मेरी तेरे अलावा मुझे कुछ भी दिखता नहीं
    मैं ने तुझ को अगर तेरे घर पे उतारा तो मैं कैसे घर जाऊँगा

    चाहता हूँ तुम्हें और बहुत चाहता हूँ, तुम्हें ख़ुद भी मालूम है
    हाँ अगर मुझ सेे पूछा किसी ने तो मैं सीधा मुँह पर मुकर जाऊँगा

    तेरे दिल से तेरे शहर से तेरे घर से तेरी आँख से तेरे दर से
    तेरी गलियों से तेरे वतन से निकाला हुआ हूँ किधर जाऊँगा
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    246 Likes
    ये मैं ने कब कहा कि मेरे हक़ में फ़ैसला करे
    अगर वो मुझ से ख़ुश नहीं है तो मुझे जुदा करे

    मैं उस के साथ जिस तरह गुज़ारता हूँ ज़िंदगी
    उसे तो चाहिए कि मेरा शुक्रिया अदा करे

    मेरी दुआ है और इक तरह से बद-दुआ भी है
    ख़ुदा तुम्हें तुम्हारे जैसी बेटियाँ अता करे

    बना चुका हूँ मैं मोहब्बतों के दर्द की दवा
    अगर किसी को चाहिए तो मुझ सेे राब्ता करे
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    298 Likes
    "हम मिलेंगे कहीं"
    हम मिलेंगे कहीं
    अजनबी शहर की ख़्वाब होती हुई शाहराओं पे और शाहराओं पे फैली हुई धूप में
    एक दिन हम कहीं साथ होगे वक़्त की आँधियों से अटी साहतों पर से मिट्टी हटाते हुए
    एक ही जैसे आँसू बहाते हुए
    हम मिलेंगे घने जंगलो की हरी घास पर और किसी शाख़-ए-नाज़ुक पर पड़ते हुए बोझ की दास्तानों में खो जाएँगे
    हम सनोबर के पेड़ों की नोकीले पत्तों से सदियों से सोए हुए देवताओं की आँखें चभो जाएँगे
    हम मिलेंगे कहीं बर्फ़ के बाजुओं में घिरे पर्वतों पर
    बाँझ क़ब्रो में लेटे हुए कोह पेमाओं की याद में नज़्म कहते हुए
    जो पहाड़ों की औलाद थे, और उन्हें वक़्त आने पर माँ बाप ने अपनी आग़ोश में ले लिया
    हम मिलेंगे कही शाह सुलेमान के उर्स में हौज़ की सीढियों पर वज़ू करने वालो के शफ़्फ़ाफ़ चेहरों के आगे
    संगेमरमर से आरस्ता फ़र्श पर पैर रखते हुए
    आह भरते हुए और दरख़्तों को मन्नत के धागो से आज़ाद करते हुए हम मिलेंगे
    हम मिलेंगे कहीं नार
    मेंडी के साहिल पे आते हुए अपने गुम गश्तरश्तो की ख़ाक-ए-सफ़र से अटी वर्दियों के निशाँ देख कर
    मराकिस से पलटे हुए एक जर्नेल की आख़िरी बात पर मुस्कुराते हुए
    इक जहाँ जंग की चोट खाते हुए हम मिलेंगे
    हम मिलेंगे कहीं रूस की दास्ताओं की झूठी कहानी पे आँखों में हैरत सजाए हुए, शाम लेबनान बेरूत की नरगिसी चश्मूरों की आमद के नोहू पे हँसते हुए, ख़ूनी कज़ियो से मफ़लूह जलबानियाँ के पहाड़ी इलाक़ों में मेहमान बन कर मिलेंगे
    हम मिलेंगे एक मुर्दा ज़माने की ख़ुश रंग तहज़ीब में ज़स्ब होने के इमकान में
    इक पुरानी इमारत के पहलू में उजड़े हुए लाँन में
    और अपने असीरों की राह देखते पाँच सदियों से वीरान ज़िंदान में
    हम मिलेंगे तमन्नाओं की छतरियों के तले, ख़्वाहिशों की हवाओं के बेबाक बोसो से छलनी बदन सौंपने के लिए रास्तों को
    हम मिलेंगे ज़मीं से नमूदार होते हुए आठवें बर्रे आज़म में उड़ते हुए कालीन पर
    हम मिलेंगे किसी बार में अपनी बकाया बची उम्र की पायमाली के जाम हाथ में लेंगे और एक ही घूंट में हम ये सैयाल अंदर उतारेंगे
    और होश आने तलक गीत गायेंगे बचपन के क़िस्से सुनाता हुआ गीत जो आज भी हम को अज़बर है बेड़ी बे बेड़ी तू ठिलदी तपईये पते पार क्या है पते पार क्या है?
    हम मिलेंगे बाग़ में, गाँव में, धूप में, छाँव में, रेत में, दश्त में, शहर में, मस्जिदों में, कलीसो में, मंदिर में, मेहराब में, चर्च में, मूसलाधार बारिश में, बाज़ार में, ख़्वाब में, आग में, गहरे पानी में, गलियों में, जंगल में और आसमानों में
    कोनो मकाँ से परे गैर आबद सैयाराए आरज़ू में सदियों से ख़ाली पड़ी बेंच पर
    जहाँ मौत भी हम से दस्तो गरेबाँ होगी, तो बस एक दो दिन की मेहमान होगी
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    8
    238 Likes
    मुझ से मत पूछो के उस शख़्स में क्या अच्छा है
    अच्छे अच्छों से मुझे मेरा बुरा अच्छा है

    किस तरह मुझ से मुहब्बत में कोई जीत गया
    ये न कह देना के बिस्तर में बड़ा अच्छा है
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    569 Likes
    आईने आँख में चुभते थे बिस्तर से बदन कतराता था
    एक याद बसर करती थी मुझे मैं साँस नहीं ले पाता था

    एक शख़्स के हाथ में था सब कुछ मेरा खिलना भी मुरझाना भी
    रोता था तो रात उजड़ जाती हँसता था तो दिन बन जाता था

    मैं रब से राब्ते में रहता मुमकिन है की उस से राब्ता हो
    मुझे हाथ उठाना पड़ते थे तब जा कर वो फोन उठाता था

    मुझे आज भी याद है बचपन में कभी उस पर नजर अगर पड़ती
    मेरे बस्ते से फूल बरसते थे मेरी तख्ती पे दिल बन जाता था

    हम एक ज़िंदान में ज़िंदा थे हम एक जंजीर में बढ़े हुए
    एक दूसरे को देख कर हम कभी हंसते थे तो रोना आता था

    वो जिस्म नज़र-अंदाज़ नहीं हो पाता था इन आँखों से
    मुजरिम ठहराता था अपना कहने को तो घर ठहराता था
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    130 Likes
    कैसे उस ने ये सब कुछ मुझ सेे छुप कर बदला
    चेहरा बदला रस्ता बदला बा'द में घर बदला

    मैं उस के बारे में ये कहता था लोगों से
    मेरा नाम बदल देना वो शख़्स अगर बदला

    वो भी ख़ुश था उस ने दिल देकर दिल माँगा है
    मैं भी ख़ुश हूँ मैं ने पत्थर से पत्थर बदला

    मैं ने कहा क्या मेरी ख़ातिर ख़ुद को बदलोगे
    और फिर उस ने नज़रें बदलीं और नंबर बदला
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    437 Likes
    थोड़ा लिक्खा और ज़ियादा छोड़ दिया
    आने वालों के लिए रस्ता छोड़ दिया

    तुम क्या जानो उस दरिया पर क्या गुज़री
    तुम ने तो बस पानी भरना छोड़ दिया

    लड़कियाँ इश्क़ में कितनी पागल होती हैं
    फ़ोन बजा और चूल्हा जलता छोड़ दिया

    रोज़ इक पत्ता मुझ में आ गिरता है
    जब से मैं ने जंगल जाना छोड़ दिया

    बस कानों पर हाथ रखे थे थोड़ी देर
    और फिर उस आवाज़ ने पीछा छोड़ दिए
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    267 Likes
    मेरे बस में नहीं वरना क़ुदरत का लिखा हुआ काटता
    तेरे हिस्से में आए बुरे दिन कोई दूसरा काटता

    लारियों से ज़्यादा बहाव था तेरे हर इक लफ्ज़ में
    मैं इशारा नहीं काट सकता तेरी बात क्या काटता

    मैं ने भी ज़िंदगी और शब ए हिज्र काटी है सबकी तरह
    वैसे बेहतर तो ये था के मैं कम से कम कुछ नया काटता

    तेरे होते हुए मोमबत्ती बुझाई किसी और ने
    क्या ख़ुशी रह गई थी जन्मदिन की, मैं केक क्या काटता

    कोई भी तो नहीं जो मेरे भूखे रहने पे नाराज़ हो
    जेल में तेरी तस्वीर होती तो हँसकर सज़ा काटता
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    460 Likes
    तुम्हें हुस्न पर दस्तरस है मोहब्बत वोहब्बत बड़ा जानते हो
    तो फिर ये बताओ कि तुम उस की आँखों के बारे में क्या जानते हो

    ये जुग़राफ़िया फ़ल्सफ़ा साईकॉलोजी साइंस रियाज़ी वग़ैरा
    ये सब जानना भी अहम है मगर उस के घर का पता जानते हो
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    1283 Likes
    उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे
    पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे

    अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो
    हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे

    तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं
    तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    468 Likes

Top 10 of Similar Writers