Adnan Raza

Adnan Raza

@Adnan_Raza

Adnan Raza shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Adnan Raza's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

17

Likes

31

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
उस की पसंद में और हम में ये फ़र्क है
हम को विरासतों में दौलत नहीं मिली
Adnan Raza
हर किसी से दोस्ती निभा रहा हूँ मैं
खा गई ये दो टके की नौकरी मुझे
Adnan Raza
वीरान रास्तों से यारी निभा रहे हैं
इक गीत गा रहे हैं और चलते जा रहे हैं
Adnan Raza
बातें जो कर रहे हैं अल्लाह रसूल की
रखते तो होंगे ख़्वाहिश जन्नत के फूल की

बाग़ ए इरम से फेंका सीधे ज़मीन पर
कितनी बड़ी सज़ा है छोटी सी भूल की
Read Full
Adnan Raza
रोना बनता है मुरझाए लोगों पर
मुरझाना भी तो मर जाना होता है
Adnan Raza
इक फ़िल्म है नापसंद मुझ को
वो फ़िल्म जो मेरी ज़िंदगी है
Adnan Raza
जब से छूटी हैं किताबें हाथों में से
उँगलियों ने जारी मातम कर रखा है
Adnan Raza
सूरज कि रौशनी मिली तो चाँदनी बिछड़ गई
इक ख़्वाब के तले मेरा इक ख़्वाब दब के मर गया
Adnan Raza
परवरदिगार आप के सब फैसले अजीब हैं
जो तंग था वो तंग है जो ठीक था वो मर गया
Adnan Raza
सितम हुए हैं ऐसे भी
दुखी हैं मेरे जैसे भी

दुआ समझ या ज़िद ख़ुदा
वो शख़्स दे दे कैसे भी
Read Full
Adnan Raza