Breakup Shayari Collection - Dil tootne ke baad ke jazbaat aur tanhai ki shayari

Breakup shayari reflects the pain, silence, and emotional aftermath of a broken relationship. It captures those moments when words fail but feelings overflow. Whether it's dil tootna, judai, or lingering yaadein, these lines help express what the heart truly feels after love fades.

breakup shayari
ख़ुदा को मान कि तुझ लब के चूमने के सिवा
कोई इलाज नहीं आज की उदासी का
Zafar Iqbal
53 Likes
dil toota shayari
तुम पूछो और मैं न बताऊँ ऐसे तो हालात नहीं
एक ज़रा सा दिल टूटा है और तो कोई बात नहीं
Qateel Shifai
123 Likes
मेरी तो जान सी गई लेकिन
उस को तो खेल सा लगा ब्रेकअप
Vivek Bijnori
25 Likes
उदासी का सबब दो चार ग़म होते तो कह देता
फ़ुलाँ को भूल बैठा हूँ फ़ुलाँ की याद आती है
Ashu Mishra
70 Likes
ईद ख़ुशियों का दिन सही लेकिन
इक उदासी भी साथ लाती है

ज़ख़्म उभरते हैं जाने कब कब के
जाने किस किस की याद आती है
Read Full
Farhat Ehsaas
59 Likes
मैं जंगलों की तरफ़ चल पड़ा हूँ छोड़ के घर
ये क्या कि घर की उदासी भी साथ हो गई है
Tehzeeb Hafi
54 Likes
मेरे कमरे में उदासी है क़यामत की मगर
एक तस्वीर पुरानी सी हँसा करती है
Abbas Qamar
54 Likes
कभी न लौट के आया वो शख़्स, कहता था
ज़रा सा हिज्र है बस सरसरी बिछड़ना है
Subhan Asad
24 Likes
ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी
कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ
Rehman Faris
44 Likes
कोई ख़ुद-कुशी की तरफ़ चल दिया
उदासी की मेहनत ठिकाने लगी
Adil Mansuri
36 Likes
गर उदासी, चिड़चिड़ापन, जान देना प्यार है
माफ़ करना, काम मुझ को और भी हैं दोस्तो
Divy Kamaldhwaj
हमारे घर की दीवारों पे 'नासिर'
उदासी बाल खोले सो रही है
Nasir Kazmi
30 Likes
सभी के साथ दिखना भी मगर सब सेे जुदा रहना भी है उस को
उदासी साथ भी रखनी है और तस्वीर में हँसना भी है उस को
Kafeel Rana
61 Likes
जो सावन होते सूखा, उस फूल पे लानत हो
मुझ पे लानत, तेरे होते, यार उदासी है
Siddharth Saaz
28 Likes
कोई इतना प्यारा कैसे हो सकता है
फिर सारे का सारा कैसे हो सकता है

तुझ सेे जब मिल कर भी उदासी कम नहीं होती
तेरे बग़ैर गुज़ारा कैसे हो सकता है
Read Full
Jawwad Sheikh
164 Likes
कुछ तबीयत में उदासी भी हुआ करती है
हर कोई इश्क़ का मारा हो, ज़रूरी तो नहीं
Jaani Lakhnavi
60 Likes
अज़ल से ले कर के आज तक मैं कभी भी तन्हा नहीं रहा हूँ
कभी थे तुम तो, कभी थी दुनिया, कभी ये ग़ज़लें, कभी उदासी
Ankit Maurya
42 Likes
तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे
हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी
Danish Naqvi
57 Likes
ज़िंदगी भर वो उदासी के लिए काफ़ी है
एक तस्वीर जो हँसते हुए खिंचवाई थी
Yasir Khan
75 Likes
उदासी चल कहीं चलते हैं दोनों
पिएँगे चाय और बातें करेंगे
Gaurav Singh
तुम्हारी ख़ानदानी रस्म रस्म-ए-बेवफ़ाई है
हमीं पागल थे जो तुम पर भरोसा कर लिया हम ने
Shajar Abbas
उम्र भर मेरी उदासी के लिए काफ़ी है
जो सबब मेरी ख़मोशी के लिए काफ़ी है

जान दे देंगे अगर आप कहेंगे हम सेे
जान देना ही मुआ'फ़ी के लिए काफ़ी है
Read Full
Aakash Giri
तुम्हारी एक हरकत से उदासी आए चेहरे पर
किसी को इस तरह भी मत करो लाचार होली में
Vijay Anand Mahir
उदासी का सबब उस सेे जो हम तब पूछ लेते
वजह फिर पूछनी पड़ती न शायद ख़ुद-कुशी की
Dipendra Singh 'Raaz'
सुब्ह-ओ-शाम अब हम को बस उदास रहना है
ग़मज़दों की मंज़िल का रास्ता उदासी है
Rohit tewatia 'Ishq'
उदासी इक समुंदर है कि जिस की तह नहीं है
मैं नीचे और नीचे और नीचे जा रहा हूँ
Charagh Sharma
59 Likes
मैं थक गया हूँ ख़ुदारा उदासी होते हुए
किसी के सुर्ख़ लबों का मुझे तबस्सुम कर
Amaan Haider
कोई हादसा ले कर आदमी किधर जाए
आदमी अगर कह दे हादसा उदासी है
Rohit tewatia 'Ishq'
मज़ा चहिए जो आख़िर तक उदासी से मोहब्बत कर
ख़ुशी का क्या है कब तब्दील है से थी में हो जाए
Atul K Rai
उदासी पर कहे हैं शे'र सबने
उदासी को जिया कितनों ने लेकिन ?
Tanoj Dadhich
48 Likes
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भाँप कर
ख़त खोलिए तो उस
में उदासी के अक्स हों
Read Full
Gaurav Singh
18 Likes
मैं वो नाकाम मुसव्विर हूँ जो ख़ुद के हाथों
एक उदासी के सिवा कुछ न बना पाया है
Ashutosh Vdyarthi
13 Likes
उदासी जैसे कि उस के बदन का हिस्सा है
अधूरा लगता है वो शख़्स अगर उदास न हो
Vikram Sharma
55 Likes
हम पे एहसान हैं उदासी के
मुस्कुराएँ तो शर्म आती है
Varun Anand
85 Likes
मेरी बरसों की उदासी का सिला कुछ तो मिले
उस से कह दो वो मेरा क़र्ज़ चुकाने आए
Khalil Ur Rehman Qamar
71 Likes
शबो रोज़ की चाकरी ज़िन्दगी की
मुयस्सर हुईं रोटियाँ दो घड़ी की

नहीं काम आएँ जो इक दिन मशीनें
ज़रूरत बने आदमी आदमी की

कि कल शाम फ़ुरसत में आई उदासी
बता दी मुझे क़ीमतें हर ख़ुशी की

किया क्या अमन जी ने बाइस बरस में
कभी जी लिया तो कभी ख़ुद-कुशी की

ग़मों को ठिकाने लगाते लगाते
घड़ी आ गई आदमी के ग़मी की

ये सारी तपस्या का कारण यही है
मिसालें बनें तो बनें सादगी की
Read Full
Aman G Mishra
ख़ाली पड़ा है और उदासी भरा है दिल
सो लोग इस मकान से आगे निकल गए
Ankit Maurya
51 Likes
अब ये सोचा है बस ख़ुश रहेंगे
दिल उदासी से उकता गया है
Sapna Moolchandani
47 Likes
ख़मोशी तो यही बतला रही है
उदासी रास मुझ को आ रही है

मुझे जिन ग़लतियों से सीखना था
वही फिर ज़िंदगी दोहरा रही है
Read Full
Vishal Singh Tabish
63 Likes
गर कोई मुझ सेे आ कर कहता, यार उदासी है
मैं उस को गले लगाकर कहता, यार उदासी है

होता दरवेश अगर मैं तो फिर सारी दो-पहरी
गलियों में सदा लगाकर कहता, यार उदासी है
Read Full
Siddharth Saaz
43 Likes
उस ख़ूब-रू से रब्त ज़रा कम हुआ मेरा
ये देख कर उदासी मेरे संग लग गई
Siddharth Saaz
20 Likes
दर्द-ए-मुहब्बत दर्द-ए-जुदाई दोनों को इक साथ मिला
तू भी तन्हा मैं भी तन्हा आ इस बात पे हाथ मिला
Abrar Kashif
78 Likes
मेरे नादाँ दिल उदासी कोई अच्छी शय नहीं
देख सूखे फूल पर आती नहीं हैं तितलियाँ
Deepak Vikal
नाप रहा था एक उदासी की गहराई
हाथ पकड़कर वापस लाई है तन्हाई

वस्ल दिनों को काफ़ी छोटा कर देता है
हिज्र बढ़ा देता है रातों की लम्बाई
Read Full
Tanoj Dadhich
60 Likes
हाँ यही मेरी ख़ुद-शनासी है
जिस्म ताज़ा है रूह बासी है

सब हँसी को हँसी समझते हैं
तुम तो समझो हँसी उदासी है
Read Full
Armaan khan
मुझ ऐसा शख़्स अगर क़हक़हों से भर जाए
ये साँस लेती उदासी तो घुट के मर जाए

वो मेरे बा'द तरस जाएगा मोहब्बत को
उसे ये कहना अगर हो सके तो मर जाए
Read Full
Rakib Mukhtar
78 Likes
गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता है
इस शहर का हर रहने वाला क्यूँँ दूसरे शहर में रहता है
Ghulam Mohammad Qasir
हम तो जैसे कि किनारे पे खड़े होते हैं
वो उदासी है कि बस बात मिले रोने को
Usama Zoraiz
ये उदासी का सबब पूछने वाले 'अजमल'
क्या करेंगे जो उदासी का सबब बतलाया
Ajmal Siraj
सताती बहुत है बदन की उदासी
यहाँ कौन रोता है अपनी ख़ुशी से
Lokesh Singh
उदासी तिरा अब पता दे
मुझे घर बदलना हे मेरा
Abhishek Jadhav
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भांपकर
ख़त खोलिए तो उस
में उदासी के अक्स हो
Read Full
Gaurav Singh
उदासी है न यादें हैं न तेरे काल का चक्कर
हमारी शाम है जाना तुम्हारे शाम से बेहतर
Gaurav Singh
कभी समझे कोई उदासी हमारी
कि तंग आ गई है ख़मोशी हमारी
karan singh rajput
सभी की कोशिशोँ से मेरे ख़ातिर
उदासी ढूंढ कर लाई गई है
Prashant Sitapuri
ऐसा न हो कि प्यार का मज़मून भांपकर
ख़त खोलिए तो उस
में उदासी के अक्स हो
Read Full
Gaurav Singh
उदासी घेरती है मुझ को यारों शाम होते ही
उदासी या'नी अब भी घर को अपने लौट आती है
Prashant Sitapuri
रक़ीबों ने कहा मुझ सेे दिखाओ रूम तुम अपना
किताबें ग़म उदासी और इक फ़ोटो मिली उन को
Rohit Gustakh
65 Likes
ये उदासी मेरे पास तो है
या'नी दुख में कोई साथ तो है
karan singh rajput
शहर वाली ये उदासी, है नहीं अच्छी कभी भी
गाँव आए तुम कभी, मुस्कान ले जाना यहाँ की
Zain Aalamgir
बहुत याद आते है वो लोग जिन का
बिछड़ना फ़क़त हादसा होता है इक
karan singh rajput
उस सेे मिलना और बिछड़ना
कल परसों की बात लगे है
Pawan
उदासी है चले जाने से तेरे जो
कि लगता है ख़ुशी तो अब नहीं आनी
Kohar
ग़म, ख़ुशी, चाह, उदासी को समझने वाला
मुझ सेे बेहतर हो कोई मुझ को समझने वाला
Abhinav Baishander
चले जाएँगे इक दिन हम जहाँ से
उदासी रात दिन ढूँढा करेगी
Ashutosh Kumar "Baagi"
उदासी रुख़ पे फिर छाने लगी है
तुम्हारी याद फिर आने लगी है
Ashraf Ali
उदासी और ख़ामोशी भरी इक शाम आएगी
मेरी तस्वीर रख लेना तुम्हारे काम आएगी
Amber dilkash
33 Likes
सबके चेहरों पर जो डाले नूर-ए-हँसी
उस की उदासी की तो कोई ख़बर नहीं
Shreya Shivmurti
तुझे भी यूँँ ही लगेंगा कि दोनों जुड़वा हैं
तू मेरी शक्ल से सूरत मिला उदासी की
Sultan shaafi
हाँ तुम हँसाती हो तब भी रुलाती हो
फिर क्यूँँ आती हो जब उदासी लाती हो

रोज़ाना ख़्वाबों में मिलते हैं हम-तुम
सच तो ये है यादों में याद आती हो
Read Full
Neeraj Nainkwal
इस उदासी के कर दो हाथ पीले कोई तो
क्यूँ मेरे घर-ए-दिल से ये विदा नहीं होती
Sarvjeet Singh
ज़ियादा कुछ नहीं बदला उदासी में
हो जाता रोज़ इक मतला उदासी में
Kailash Singh Rathore " baaz
अपनी कहानी फिर कभी पूरी सही
मुझ सेे बिछड़ना तेरी मजबूरी सही
karan singh rajput
तुझे हम ख़ुश रखेंगे ज़िंदगी भर
ये वा'दा है, मगर दावा नहीं है

ग़ज़ल में बस उदासी भर रखी है
ज़रा भी हुस्न का चर्चा नहीं है
Read Full
Shaad Imran
28 Likes
उदासी चीख़कर कहती है मुझ सेे
शजर तुम मुस्कुराते क्यूँ नहीं हो
Shajar Abbas
उदासी से मेरी बनती बहुत है
मगर ये राब्ता अच्छा नहीं है
Om Shukla
हमें खुलकर बताएँ तो उदासी का सबब क्या है
हम ऐसे लोग हैं जो हर किसी का दुख समझते हैं
Prashant Sitapuri
उदासी इस क़दर लिपटी है मुझ सेे
ख़ुशी ये देख कर हँसती है मुझ पे

कोई ऐसे नहीं छोड़ेगा मुझ को
कमी कोई तो होगी ख़ास मुझ
में
Read Full
Kush Pandey ' Saarang '
ये उदासी कब मिटेगी
ये अँधेरा कब छटेगा

ग़म के बादल कब हटेंगे
ये उजाला कब दिखेगा
Read Full
Kumar Rishi
वो मुझे छोड़ कर जा रही हैं
ये उदासी मुझे खा रही हैं

लग रहा तेरे जाने से मुझ को
अब क़यामत कोई आ रही हैं
Read Full
Rachit Sonkar
उदासी मेहरबानी है ये वक़्त की
वगरना हम भी मुस्कुराते थे बहुत
Irshad Siddique "Shibu"
उदासी से मेरा रिश्ता तो कुछ ऐसा है अब ख़ालिद
जो मैं ग़मगीन होता हूँ उदासी उस पे छाती है
Khalid Azad
रेल की पटरियों पे सो जाए
और किस काम की उदासी है
Azhar Hashmi Sabqat
अब के उदासी क्या ही कर लेगी भला मेरा
तू साथ है मुझ को बताया है ख़ुदा ने दोस्त
Kabir Altamash
ख़ुशी तो बस ज़रा सी रह गई है
उदासी ही उदासी रह गई है

बदन की प्यास सारी मिट गई पर
हमारी रूह प्यासी रह गई है
Read Full
Vijay Anand Mahir
उदास आँखों में मत झाँका कर ए ख़ुश आरज़ू लड़के
उदासी फैलती है आँख के रस्ते से समझा कर
Shayra kirti
कोई तो हो ज़हाँ में जो उदासी में हमारी
हमें बाहों में भर ले और हम को बोसे भी दे
Chandan Sharma
बिखेरे हैं हर एक जानिब शज़र अपनी उदासी को
कि ये सूखे हुए पत्ते कहानी कह रहे हैं कुछ
Kiran K
उदास चेहरे पे इक नई उदासी छा गई
पहरस पहले बाद-ए-सबा हमें जगा गई

अजब नहीं जो लांछनों से मैं बरी न हो सकूँ
सफ़ाई देने के समय ही मुझ को नींद आ गई
Read Full
Nishant Singh
13 Likes
पूछती है उदासी लिपट के मुझे
मैं तेरी कौन हूँ तू मिरा कौन है
Ankit Raj
कितनो का दुख उठाया है पँखो ने
उदासी का इलाज बताया है पँखो ने
Neeraj Saroha
चहरे पर ये लिबासी रहती है
बस उदासी उदासी रहती है
Rachit Sonkar
क्या करूँँ जो मेरे दिल में है, उदासी उस ने दी है
ज़िंदगी अच्छी थी यारो, झंड तो लोगों ने की है
Vijay Potter Singhadiya
15 Likes
सितम का सितमगर सितम की उदासी
कहाँ जा रही है सनम की उदासी

ख़ुशी है ख़ुशी है ख़ुशी है सुनो तुम
सभी है यहाँ पर भरम की उदासी
Read Full
Anurag Pandey
तुम चाहो तो फिर मिल सकते हो मुझ से
दिल टूटा है लेकिन मैं वैसा ही हूँ
Meem Alif Shaz
आप की कोई निशानी भी नहीं है
कम हमारी ज़िंदगानी भी नहीं है

कोई समझे काश दरिया की उदासी
शांत रहता है रवानी भी नहीं है

आग बढ़ती जा रही है दिल मकाँ में
देखना है बस बुझानी भी नहीं है

बात मैं ने माननी दिल की नहीं है
अब मुझे अपनी चलानी भी नहीं है
Read Full
AKASH
न क़ाबे में रहेंगे न काशी में रहेंगे
परेशाँ ही जिएँगे उदासी में रहेंगे
Afzal Sultanpuri
उदासी कौन लाया है मिरे घर
मिरा भाई मुझी से अब ख़फ़ा है
Meem Alif Shaz
हमारी बात भी सच हो रही है
घरों में अब उदासी सो रही है

भरोसे ने भरोसे से कहा है
हमारी धड़कनें कम हो रही है
Read Full
Meem Alif Shaz
ये क्यूँ मेरी उदासी कम नहीं होती
तुझे तो भूल तकरीबन गया हूँ मैं
Sayeed Khan
बराबर उदासी रही यार मुझ पर
मेरी ईद भी ईद जैसी नहीं अब
Sayeed Khan
कुछ मुस्कुरा के हम ने, कहानी ही बदल दी
वो हम सेे उदासी का सबब पूछ रहा था
Shiva awasthi
इश्क़ में नाकाम हो कर शा'इरी करती रही और
ग़म उदासी की दुकाँ बनती गईं नस्लें हमारी
Saahir
ईद के दिन हमारे पास शजर
हम थे तन्हाई थी उदासी थी
Shajar Abbas
ये नहीं कि बा'द में आई है
ये उदासी मुझ में अज़ल से है
Dileep Kumar
उदासी ज़िंदगी की इक क़बा होती है मेरे दोस्त
अदाकारी लगी है ज़िंदगी भर मुस्कुराने में
Raj Tiwari
हम लेटे रहते हैं पी कर इतने जाम उदासी के
इक साक़ी सी दुनिया आगे रक़्स हमारे करती है
SWAPNIL YADAV 'NIL'
बहुत सोच कर तुम मुझे मिलने आना
बिछड़ना पड़ेगा मिलन बा'द हम को
Himanshu Upadhyay Som