Akash Rajpoot

Akash Rajpoot

@Akashrajpoot

Akash Rajpoot shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Akash Rajpoot's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

103

Likes

333

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
राम जाने वो हक़ीक़त थी कोई या सपना
उस ने हाथों में मेरे हाथ दिया था अपना
Akash Rajpoot
डूबती नाव को दे कौन सहारा, बोलो
इक तुम्हारे सिवा है कौन हमारा, बोलो

तुम जो कहते हो कि इक रोज़ बिछड़ जाओगे
क्या बिगाड़ा है भला हम ने तुम्हारा, बोलो
Read Full
Akash Rajpoot
ज़ख़्म पुराने भर जाएँगे जब भी, दुनिया देखेंगे
सारी दुनिया याद करेगी ऐसी दुनिया देखेंगे

एक दफ़ा दिल टूट गया तो हार नहीं ना मानेंगे
फिर से इश्क़ करेंगे यारों, हम भी दुनिया देखेंगे
Read Full
Akash Rajpoot
ज़ख़्म ये उन को भी दिखाना है
जो समझते हैं सब फ़साना है
Akash Rajpoot
ज़माने वो नहीं हैं अब मुहब्बत देखते थे सब
करेगी इश्क़ जो मुझ सेे मिरी तनख़्वाह देखेगी
Akash Rajpoot
सितम तो ये है कि यारों हमारे होते हुए
हमारा चाँद कोई और देखता होगा
Akash Rajpoot
अब नहीं है ज़ाइक़ा वो दोस्ती में
अब फ़क़त रिश्ता निभाया जा रहा है
Akash Rajpoot
दुनिया की भीड़ में कहीं मेरी पसंद का
इक शख़्स गुम गया है सो दुनिया उदास है
Akash Rajpoot
दिलरुबाई का आप क्या लोगे
रहनुमाई का आप क्या लोगे

मेरे पर्दा-नशीन दोस्त कहो
मुँह दिखाई का आप क्या लोगे
Read Full
Akash Rajpoot
टेबल पर रक्खी हैं उस की तस्वीरें
और कुर्सी पर उस की यादें बैठी हैं

कितने मौसम आए कितने बीत गए
फिर भी कुछ चीजें वैसी की वैसी हैं
Read Full
Akash Rajpoot
ग़म-ए-दुनिया से कहीं दूर ले जाएँ तुम को
मिलिए फ़ुर्सत में कभी चाय पिलाएँ तुम को
Akash Rajpoot
उकता न कहीं जाएँ क़ुर्बत से तिरी जानाँ
अच्छा हो जो कुछ दिन की फ़ुर्क़त भी अता करते
Akash Rajpoot
बसा लिया है किसी अजनबी ने घर उस को
ठगा सा रह गया है उस का चाहने वाला
Akash Rajpoot
हम तअल्लुक़ जिसे समझते थे
वो तअल्लुक़ नहीं तकल्लुफ़ था
Akash Rajpoot
किस तरह ग़मज़दा है ये लड़का
जाने किस सेे ख़फ़ा है ये लड़का

देखते हैं तो लोग कहते हैं
बावला हो गया है ये लड़का
Read Full
Akash Rajpoot
सुनाई दास्ताँ-ए-दर्द-ए-दिल जो महफ़िल में
तो लोग कहने लगे वाह वाह क्या कहने
Akash Rajpoot
मदमस्त महकते फूलों को इन कलियों को चूमा जाए
इक ख़्वाहिश मेरी ये भी है तेरी गलियों में घूमा जाए
Akash Rajpoot
अब शहर की थकावट बेचैन कर रही है
अब शाम हो गई है चल माँ से बात कर लें
Akash Rajpoot
14 Likes
करना तो था बहुत कुछ बारहवीं बा'द मैं ने
तुम सेे मिली नज़र तो सोचा कि इश्क़ कर लें
Akash Rajpoot
वो बड़े प्यार से कहते हैं कि आप अपने हैं
और अपनों को ही तो ज़ख़्म दिए जाते हैं
Akash Rajpoot

LOAD MORE