Anas Khan

Anas Khan

@Anaskhan

Anas Khan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Anas Khan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

44

Likes

78

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मेरे हक़ में दुआ कर के गई है
वो इतनी तो वफ़ा कर के गई है

मेरा दिल तोड़ने का हक़ था उस को
वो अपना हक़ अदा कर के गई है
Read Full
Anas Khan
यादों का हक़ अदा हुआ हर रात की तरह
चल अब ये अश्क पोंछ के सो जाते हैं 'अनस'
Anas Khan
तुझ को सज़ा न दी जो मेरे दिल के क़त्ल की
तो मैं कहूँगा वाक़ई पत्थर का है ख़ुदा
Anas Khan
अगर मर्द हो तो वफ़ा करनी होगी
मियाँ बे-वफ़ाई पे औरत का हक़ है
Anas Khan
जिस ने रिश्ते निभाना सिखाया मुझे
कर दिया है उसी ने पराया मुझे

ज़िंदगी कैसे बर्बाद होती है ये
एक लड़की ने कर के दिखाया मुझे
Read Full
Anas Khan
क्यूँँ मुहब्बत से देखूँ इसे रात भर
चाँद है ये तेरे गाल का तिल नहीं
Anas Khan
दौर ऐसे भी गुज़रे हमारे
काम आए न रिश्ते हमारे

घर में रोटी नहीं थी सो पापा
बेच आए खिलौने हमारे
Read Full
Anas Khan
मैं ने दिल को ये समझा लिया है
तू ने घाटे का सौदा किया है

जिस को तोहफ़े में झुमके दिए थे
उस ने बदले में धोका दिया है
Read Full
Anas Khan
दिल और दिल की बेक़रारी के लिए
कोई न आया ग़म गुसारी के लिए

बस तीरगी थी और मैं था दश्त में
फिर दिल जलाया शब गुज़ारी के लिए
Read Full
Anas Khan
दिल के सभी ग़मों का ये वाहिद इलाज है
लोगों ने दे दिया है जिसे नाम मय कशी
Anas Khan
जाना ही था जो आप को जाते एज़ाज़ से
ये क्या किया कि ख़ुद को गिरा कर चले गए
Anas Khan
जो किया था अज़्म उल्फत में निभाया जा रहा है
देख ले ऐ ज़िन्दगी तुझ को बिताया जा रहा है

ये ग़ज़ल ये शे'र कोई फ़न नहीं हैं दोस्त मेरे
आप लोगों को अभी तक ग़म सुनाया जा रहा है
Read Full
Anas Khan
तेरे बग़ैर मौत तो आई नहीं मगर
खु़दको हयात कह सकें ऐसा भी कुछ नहीं
Anas Khan
फिर क्या मजाल लूट ले हाकिम कोई इसे
बस मुल्क को जागी हुई आवाम चाहिए
Anas Khan
उस ने कहा था जिस घड़ी उल्फत है आपसे
मैं जानता था यार कि बस कह रही है वो
Anas Khan
मैं ने कहा था और कहना सच हुआ
जिस जिस में रोया हर वो सपना सच हुआ
Anas Khan
मैं ने ग़मों को ओढ़ के रातें बिताई हैं
दिन का लिबास था जो मेरा आप का था ग़म
Anas Khan
लौट आने का इरादा हो अगर तो बेझिझक आ
मैं ख़ुदा तो हूँ नहीं जो शिर्क की माफ़ी न दूँगा
Anas Khan
बे घर कभी वो ख़ुल्द से होते नहीं मगर
आदम बिचारे आ गए औरत की बात में
Anas Khan
दिल हारने के बा'द ही आता है ये सुख़न
अब तक किसी ने कोख से शाइ'र नहीं जना
Anas Khan

LOAD MORE