Ashutosh Kumar "Baagi"

Ashutosh Kumar "Baagi"

@Baagi

Ashutosh Kumar "Baagi" shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashutosh Kumar "Baagi"'s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

48

Likes

199

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
ऐसा जाने क्या खोया है सोता नईं है रातों को
मेरी छत पर टॉर्च जलाकर कुछ तो ढूँढ़ रहा था चाँद
Ashutosh Kumar "Baagi"
इश्क़ पहले बना था जाने जाँ
नींद की गोलियाँ बनीं थीं फिर
Ashutosh Kumar "Baagi"
13 Likes
अब मैं समझा आख़िर क्यूँँ कर रात बनाई है उस ने
तारे गिन लें, बातें कर लें चाँद से, हिज्र के मारे लोग
Ashutosh Kumar "Baagi"
कौन यहाँ ज़िंदा रहता है
रस्मन साँस लिया करते हैं
Ashutosh Kumar "Baagi"
सेब आदम ने बस इक तोड़ लिया था यूँँ ही
तुम ने तोड़ा, वो मेरा दिल है, ख़ुदा ख़ैर करे
Ashutosh Kumar "Baagi"
है बहुत लंबी ज़िन्दगी मेरी
हाँ, मेरे कान तक तो आती है
Ashutosh Kumar "Baagi"
उस ने अपने बाल काटे हाए रे कुछ यूँँ लगा
ज़िन्दगी से कोई मेरी, साल जैसे काट दे
Ashutosh Kumar "Baagi"
और मुझ को लगा मैं शाइ'र हूँ
हिज्र-ए-जानाँ का हादसा था मैं
Ashutosh Kumar "Baagi"
ये सब ख़ुशियाँ किसी की माँग में सिंदूर सी हैं और
मैं वो लड़की, लड़कपन में ही बेवा हो गई है जो
Ashutosh Kumar "Baagi"
तुग़लक़ी हुक्म उस के आते हैं
फिर उजड़ती हैं दिल्लियाँ मुझ
में
Read Full
Ashutosh Kumar "Baagi"
मैं तो कमज़र्फ़ एक सहरा हूँ
ढूँढ़ती है वो सीपियाँ मुझ
में
Read Full
Ashutosh Kumar "Baagi"
हाए क्या दिन थे वो मोहब्बत के
एक काफ़िर रहा ख़ुदा मेरा
Ashutosh Kumar "Baagi"
काश मंज़िल कोई मुझे कहता
सब को दिखती हैं सीढ़ियाँ मुझ
में
Read Full
Ashutosh Kumar "Baagi"
इतनी कमियाँ निकाली लोगों ने
अब फ़क़त ख़ूबियाँ बचीं मुझ
में
Read Full
Ashutosh Kumar "Baagi"
हम कि जिस दौर से गुज़र आए
आप उस दौर में गुज़र जाते
Ashutosh Kumar "Baagi"
ख़ुशनसीबी है तुम सेे इश्क़ हुआ
और ये ही मेरी सज़ा साहब
Ashutosh Kumar "Baagi"
ख़िज़्र की उम्र भी अता कर दी
फिर तेरा हिज्र भी दिया साहब
Ashutosh Kumar "Baagi"
दिल हुआ करता था पहले, अब कहाँ बाक़ी रहा
जल गए अरमान सारे, बस धुआँ बाक़ी रहा

हम कहो क्या क्या बताएँ, क्या है खोया इश्क़ में
ये जहाँ बाक़ी रहा ना वो जहाँ बाक़ी रहा
Read Full
Ashutosh Kumar "Baagi"
16 Likes
भेज रहे हो मुझ को ख़ुदस दूर मगर ये तो सुन लो
पाँव नहीं दुखते हैं जानाँ दिल दुखते हैं हिजरत में
Ashutosh Kumar "Baagi"
इश्क़ है इक ज़हरीला साँप
ख़ुशियाँ खाकर जीता है
Ashutosh Kumar "Baagi"

LOAD MORE