Dinesh Sen Shubh

Dinesh Sen Shubh

@Dinesh_Sen_Shubh

Dinesh Sen Shubh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Dinesh Sen Shubh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

31

Likes

32

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
ख़ुश है तू गर दग़ा में सही ख़ुश रहे
मैं भी तो चाहता हूँ यही ख़ुश रहे
Dinesh Sen Shubh
हम जहाँ हैं बस वहीं है हद हमारी
तुम हमारे हो तो हम तक ही रहोगे
Dinesh Sen Shubh
बहाना है कि रोका था हमीं ने
कहो ना आप का भी मन नहीं था
Dinesh Sen Shubh
तमाम रात निकलनी है याद करने में
तमाम दिन हुई थीं कोशिशें भुलाने की
Dinesh Sen Shubh
कोई लड़की मुकर जाए जो अपने वादे से
हुई होगी कोई ग़लती कहीं तो तुम सेे भी
Dinesh Sen Shubh
बहुत अच्छा हुआ तो क्या करोगी
ज़रा रूठोगी या शिकवा करोगी

मिरे हालात समझोगी अगर तुम
मिरी जानाँ मुझे बोसा करोगी

हवाएँ आ रही हैं ये कहाँ से
अकेले में किसे पूछा करोगी

अगर होता यक़ीं मुझ पर जरा सा
तुम्हें लगता था क्या ऐसा करोगी

मुसाफ़िर जा रहा है हाथ ख़ाली
अता करना है या रुस्वा करोगी

सज़ा होनी है अब इक बेगुनाह को
सुनो ऐसे में क्या सज्दा करोगी
Read Full
Dinesh Sen Shubh
वहीं से हार कर लौटा मुसाफ़िर
जहाँ से जीत कर जाना भला था
Dinesh Sen Shubh
कोई आवाज़ देता है कहीं से
मगर दिखता नहीं है कौन है वो
Dinesh Sen Shubh
मैं अमानत हुआ था कितनों की
बा'द में कह दिया पिया तुम ने
Dinesh Sen Shubh
राधिका से भी कृष्ण बिछड़े थे
तुम को लगता है तुम अकेले हो
Dinesh Sen Shubh
खींच कर हाथ छुड़ाया तुम ने
इस तरह साथ निभाया तुम ने
Dinesh Sen Shubh
हो गहरी बात तो गहराई से समझा करो यारो
कोई शा'इर कभी अश'आर बे-मतलब नहीं लिखता
Dinesh Sen Shubh
आज भी है याद वो नंबर पुराना यार का
बात वो है और उस
में फ़ोन अब लगता नहीं
Read Full
Dinesh Sen Shubh
यहाँ कोई नहीं मरता किसी के दूर जाने से
किसी के दूर जाने से यहाँ कोई नहीं मरता
Dinesh Sen Shubh
मसअला ये नहीं है तुम आओ
हाँ मगर तुम से कौन अच्छा है
Dinesh Sen Shubh
हाल क्या बेटियों का जानेंगे
वो जो बेटों की चाह रखते हैं
Dinesh Sen Shubh
जिस्म से रूह ज्यूँ निकलती है
बेटियाँ माँ के घर से जाती हैं
Dinesh Sen Shubh
हमें तो उस के काँधों का सहारा बस सहारा है
पिता है वो हमारा इस जहाँ में सब से प्यारा है
Dinesh Sen Shubh
इश्क़ मोहब्बत तन्हा रातें छोड़ो ना
उन की बातें उन की बातें छोड़ो ना
Dinesh Sen Shubh