Naimish trivedi

Naimish trivedi

@Naimishtrivedii

Naimish trivedi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Naimish trivedi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

46

Likes

108

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
वो क़दम भी बढ़ा दो नहीं पाएगा
अब सँभाला किसी से नहीं जाएगा

एक लड़की ने जीना शुरू कर दिया
एक लड़के को जीना नहीं आएगा
Read Full
Naimish trivedi
हाथ से जब निकलने लगी ज़िन्दगी
लोग रटने लगे ज़िन्दगी ज़िन्दगी

छोड़ जाएगी तुम को भी बस एक दिन
है नहीं ये किसी की सगी ज़िन्दगी
Read Full
Naimish trivedi
समाई थी मेरी सूरत कभी जिस की निग़ाहों में
वही अब देख कर मुझ को निगाहें फेर लेता है
Naimish trivedi
कभी हम को रही तुम सेे उसी इक आस ने लूटा
कभी तुम पर किया हम ने उसी विश्वास ने लूटा

तुम्हारे साथ अपनी ज़िंदगी को जी रहा था मैं
तुम्हारे बा'द मुझ को है मेरी हर साँस ने लूटा
Read Full
Naimish trivedi
अच्छा हो या भद्दा देखेंगे
हम आँखों से दुनिया देखेंगे

इन आँखों से तुम को देखा है
इन आँखों से अब क्या देखेंगे
Read Full
Naimish trivedi
किसी महबूब की तो दिल-लगी में कुछ नहीं होगा
सिवा उन के तो मेरी बन्दगी में कुछ नहीं होगा

तुम्हारी क्षत्र छाया में ही रह कर जानता हूँ मैं
तुम्हारे बा'द मेरी ज़िन्दगी में कुछ नहीं होगा
Read Full
Naimish trivedi
हसीं ख़्वाबों को अपने साथ में ढोती हुई आंँखे
बहुत प्यारी लगी हम को तेरी सोती हुई आंँखे

मोहब्बत में ये दो क़िस्से सुना है रोज़ होते हैं
कभी हँसता हुआ चेहरा कभी रोती हुई आंँखे
Read Full
Naimish trivedi
13 Likes
हाथ से जब निकलने लगी ज़िन्दगी
लोग रटने लगे ज़िन्दगी ज़िन्दगी

छोड़ जाएगी तुम को भी बस एक दिन
है नहीं ये किसी की सगी ज़िन्दगी
Read Full
Naimish trivedi
बातें कितनी भी कर लें पर
बातें छोटी पड़ जाती हैं

हम को बातें करते करते
रातें छोटी पड़ जाती हैं
Read Full
Naimish trivedi
कथा जब ख़त्म होगी तो कथा का सार बोलेगा
सभी इंसान बोलेंगे सदा संसार बोलेगा

सुनाने जो तुम्हें आया, सुनाकर ही मैं जाऊँँगा
अगर कुछ रह गया मुझ सेे, मेरा किरदार बोलेगा
Read Full
Naimish trivedi
अपनी ये पहचान बनाए रखता हूँ
ख़ुद को इक इंसान बनाए रखता हूँ

ग़म है दिल में लेकिन फिर भी चेहरे पर
इक झूठी मुस्कान बनाए रखता हूँ
Read Full
Naimish trivedi
आने वाला कल हो साथी
मेरा तुम सम्बल हो साथी

मैं तो सागर खारा लेकिन
तुम तो गंगाजल हो साथी
Read Full
Naimish trivedi
चाँद अंबर के सितारे
एक टक तुम को निहारे

तुम भला चुनती हमें क्यूँ
पथ नहीं थे हम तुम्हारे
Read Full
Naimish trivedi
हम को कुछ पल समझा तुम ने छोड़ दिया
देखो कोई अपना तुम ने छोड़ दिया

हमतो बनकर सरल हैं रहते दुनिया में
मार्ग कठिन है सोचा तुम ने छोड़ दिया
Read Full
Naimish trivedi
सूरत समझ नहीं पाए पर ढंग बदलते देखा है
हम ने इंसानो को अपने अंग बदलते देखा है

जैसे गिरगिट रंग बदल कर छुप जाता है पेड़ो में
हम ने भी कुछ लोगों को यूँँ रंग बदलते देखा है
Read Full
Naimish trivedi
झूठा इक किरदार निभाने आए हैं
अपना ही दरबार सजाने आए हैं

जिन की चलती नहीं घरों में ख़ुद की भी
वो भी अब सरकार बनाने आए हैं
Read Full
Naimish trivedi
ज़माने की नज़र से माँ ज़माना देख लेती है
जहाँ महफ़ूज़ हो रहना ठिकाना देख लेती है

जो बेटी बन के जाती है किसी के नाम की दुल्हन
विदा करने से पहले माँ घराना देख लेती है
Read Full
Naimish trivedi
कोई गागर गड़ी तो नहीं माँग ली
सोम की इक नदी तो नहीं माँग ली

मैं ने माँगी मोहब्बत की बस इक घड़ी
कोई अल्कापुरी तो नहीं माँग ली
Read Full
Naimish trivedi
एक दिन वो हमें यूँँ सताने लगी
फिर ग़लत भी स्वयं को बताने लगी

रुठ जाना हमें रास आने लगा
एक लड़की हमें जब मनाने लगी
Read Full
Naimish trivedi
हवाओं में भी आ कर के कोई बादल नहीं बदला
समय बदला सदी बदली मगर आँचल नहीं बदला

बदलने को बदल जाओ हमें कुछ ग़म नहीं लेकिन
हमारी आँख से गिरता ये निर्मल जल नहीं बदला
Read Full
Naimish trivedi

LOAD MORE