Saahir

Saahir

@Rohit_vs_saahir2

Saahir shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Saahir's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

140

Likes

468

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
उस की दीवार पे तस्वीर बना रक्खी थी
मैं ने ख़ुद पाँव की ज़ंजीर बना रक्खी थी

लिखते रहने से मेरा ख़ून निकल आया था
उस ने काग़ज़ पे भी शमशीर बना रक्खी थी
Read Full
Saahir
काट लेते हैं उँगली तअज्जुब से दाँतों तले हम
जब नई कलियों को फूल बनते हुए देखते हैं
Saahir
और तो कुछ कर नहीं सकते तुम्हारी याद आने पर,
साथ की तस्वीरें हैं कुछ बस उन्हीं को देख लेते हैं
Saahir
जैसे बादल किए जाते हैं चाँद के संग अठखेलियाँ
उस सरकते हुए पल्लू में वो यूँँ चेहरा छिपाती रही
Saahir
छू नहीं सकते हैं शहज़ादी को हम जैसे कभी
इस लिए हम जैसे करते हैं गुज़ारा, देख कर
Saahir
हम तेरी ख़ामोशी के सताए हुए
तू कहे कुछ तो हम को भी आराम हो
Saahir
इशारों ही इशारों में कोई मुझे हसीन बात कह गया
मैं तो चला गया था पर ये दिल यहीं पे रह गया

ये आशिक़ी है दोस्त और इस का ये मिज़ाज है
जो रह गया वो रह गया जो ढह गया वो ढह गया
Read Full
Saahir
कोई है ही नहीं मेरे जैसा
बात गर बे-वफ़ाई पे आए
Saahir
पैदा हुए हैं बस, हम जैसे ख़ाली लोग
और किया क्या है इस मिट्टी के ख़ातिर
Saahir
घर में दोनों का सब कुछ आधा आधा था
एक था कुछ तो वो बाहर का दरवाज़ा था
Saahir
मैं अलकनन्दा सा होता और वो मंदाकनी सी
फिर कहीं पर साथ मिलते और गंगा होते जाते
Saahir
ये समझ में आ गया बेरोज़गारी के दिनों में
पैसा है अपनी जगह और दोस्ती अपनी जगह पर
Saahir
तेज़ गिरती धूप देखी तब खुला मुझ पे
सिर्फ़ बारिश ही नहीं हैं आसमाँ का दुख
Saahir
माएँ देख कर मैं कह सकता हूँ ये दावे से
झूठ है कि घर को औरत ख़राब करती है
Saahir
मैं तुम्हारा फ़ाएदा लूँगा निकल जाऊँगा दोस्त
आदमी हूँ और ये ही आदमी की जात है
Saahir
कच्चा सा घर और उस पर जोरों की बरसात है
ये तो कोई ख़ानदानी दुश्मनी की बात है
Saahir
14 Likes
इश्क़ में नाकाम हो कर शा'इरी करती रही और
ग़म उदासी की दुकाँ बनती गईं नस्लें हमारी
Saahir
उस की अच्छी बुरी आदतें सारी मालूम हैं मुझ को साहिर
चाँदनी संग मैं दाग़ भी मेरे महताब में देखता हूँ
Saahir
कौन सा दर्जा मिलेगा दोस्त मुझ को तुम बताओ तो
मैं न तेरी आख़िरी थी और न ही पहली मुहब्बत हूँ
Saahir
हमीं ने दिल को पत्थर बोला है साहिर
हमीं ने पत्थरों पर दिल बनाया है
Saahir

LOAD MORE

How's your Mood?

Latest Blog

Upcoming Festivals