Azm Shakri

Azm Shakri

@azm-shakri

Azm Shakri shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Azm Shakri's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

40

Content

28

Likes

765

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मुझे एक लाश कह कर न बहाओ पानियों में
मेरा हाथ छू के देखो मेरी नब्ज़ चल रही है
Azm Shakri
40 Likes
अगर साए से जल जाने का इतना ख़ौफ़ था तो फिर
सहर होते ही सूरज की निगहबानी में आ जाते
Azm Shakri
23 Likes
मेरे जिस्म से वक़्त ने कपड़े नोच लिए
मंज़र मंज़र ख़ुद मेरी पोशाक हुआ
Azm Shakri
25 Likes
शब की आग़ोश में महताब उतारा उस ने
मेरी आँखों में कोई ख़्वाब उतारा उस ने
Azm Shakri
26 Likes
सारे दुख सो जाएँगे लेकिन इक ऐसा ग़म भी है
जो मिरे बिस्तर पे सदियों का सफ़र रख जाएगा
Azm Shakri
35 Likes
ये जो दीवार अँधेरों ने उठा रक्खी है
मेरा मक़्सद इसी दीवार में दर करना है
Azm Shakri
24 Likes
अजीब हालत है जिस्म-ओ-जाँ की हज़ार पहलू बदल रहा हूँ
वो मेरे अंदर उतर गया है मैं ख़ुद से बाहर निकल रहा हूँ
Azm Shakri
30 Likes
ज़ख़्म जो तुम ने दिया वो इस लिए रक्खा हरा
ज़िंदगी में क्या बचेगा ज़ख़्म भर जाने के बा'द
Azm Shakri
42 Likes
ज़िंदगी मेरी मुझे क़ैद किए देती है
इस को डर है मैं किसी और का हो सकता हूँ
Azm Shakri
16 Likes
यूँँ बार बार मुझ को सदाएँ न दीजिए
अब वो नहीं रहा हूँ कोई दूसरा हूँ मैं
Azm Shakri
35 Likes
आँसुओं से लिख रहे हैं बेबसी की दास्ताँ
लग रहा है दर्द की तस्वीर बन जाएँगे हम
Azm Shakri
28 Likes
वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं
जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है
Azm Shakri
27 Likes
मैं ने इक शहर हमेशा के लिए छोड़ दिया
लेकिन उस शहर को आँखों में बसा लाया हूँ
Azm Shakri
23 Likes
आज की रात दिवाली है दिए रौशन हैं
आज की रात ये लगता है मैं सो सकता हूँ
Azm Shakri
40 Likes
जो बच गए हैं चराग़ उन को बचाए रक्खो
मैं चाहता हूँ हवा से रिश्ता बनाए रक्खो
Azm Shakri
30 Likes
ज़िन्दगी, यूँँ भी गुज़ारी जा रही है
जैसे, कोई जंग हारी जा रही है

जिस जगह पहले से ज़ख़्मों के निशां थे
फिर वहीं पे चोट मारी जा रही है
Read Full
Azm Shakri
39 Likes
लाखों सद
में ढेरों ग़म फिर भी नहीं हैं आँखें नम
इक मुद्दत से रोए नहीं क्या पत्थर के हो गए हम
Read Full
Azm Shakri
61 Likes
हम को दिल से भी निकाला गया फिर शहर से भी
हम को पत्थर से भी मारा गया फिर ज़हरस भी
Azm Shakri
157 Likes